विज्ञापन

पेट्रोल में 20 की जगह 30% इथेनॉल? कर्नाटक में लैब टेस्‍ट में तेल हुआ फेल, इंडियन ऑयल और BPCL ने भी कराई जांच, जानिए क्‍या पता चला

Excess Ethanol blending in Petrol: कर्नाटक में पेट्रोल में ज्‍यादा इथेनॉल मिलाए जाने के आरोपों के बाद तेल कंपनियों ने 893 सैंपल की जांच के रिजल्‍ट बताए हैं. IOCL, BPCL, HPCL ने सरकार से पारदर्शी जांच का आग्रह भी किया है.

पेट्रोल में 20 की जगह 30% इथेनॉल? कर्नाटक में लैब टेस्‍ट में तेल हुआ फेल, इंडियन ऑयल और BPCL ने भी कराई जांच, जानिए क्‍या पता चला
पेट्रोल में कितना इथेनॉल, छिड़ गई रार
Source: NDTV Graphics/Canva

अपनी कार या बाइक में आप जो नॉर्मल पेट्रोल भरवा रहे हैं, उसमें आम तौर पर 20 फीसदी इथेनॉल मिला रहता है. हालांकि कई बार लोगों को लगता है कि तेल कंपनियां या पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल में ज्‍यादा इथेनॉल मिला रहे हैं. हो सकता है कि आपको भी पिछले कुछ महीनों में ऐसा फील हुआ हो, जब बाइक-कार का माइलेज कुछ कम हुआ हो या फिर गाड़ी स्मूथ नहीं चल रही हो और आवाज कर रही हो. खैर, इसके पीछे और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन तय मात्रा से ज्‍यादा इथेनॉल ब्‍लेंडिंग के आरोप समय-समय पर लगते रहे हैं. 

ऐसी ही एक खबर आई है, कर्नाटक से, जहां सरकार ने ही दावा किया है कि E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल नहीं बल्कि 30%  से ज्यादा इथेनॉल मिलाया जा रहा है. मंत्री रिजवान अरशद ने शुक्रवार को बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एक सैंपल में इथेनॉल की मात्रा 31.2% पाई गई.  उन्‍होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस बीच इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने इन आरोपों से किनारा करते हुए स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है. 

इंडियन ऑयल और BPCLने भी की जांच, क्‍या आया रिजल्‍ट? 

तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने भी अपने स्‍तर से अलग-अलग पेट्रोल पंपों से सैंपल लेकर इथेनॉल ब्‍लेंडिंग की जांच कराई है. कंपनी ने कहा कि उसकी जांच में लिए गए करीब 900 सैंपल में से कहीं भी 21 फीसदी से ज्‍यादा इथेनॉल ब्‍लेंडिंग नहीं पाई गई. भारत पेट्रोलियम ने भी

IOCL ने इस संबंध में एक X पोस्‍ट में कहा, 'कर्नाटक के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर इथेनॉल की अत्यधिक मात्रा मिलाने के हालिया दावों की पुष्टि नहीं होती है. निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत की गई जांच में ऐसा प्रमाण नहीं मिला. 

इसने बताया कि जांच के लिए 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 893 सैंपल लिए गए. इनमें कर्नाटक के 56 नमूने भी शामिल थे. IOCL ने बताया कि ये सभी नमूने इथेनॉल की निर्धारित 19-21% की सीमा के भीतर पाए गए. 

राज्‍य सरकार से संयुक्‍त और पारदर्शी जांच का आग्रह 

इंडियन ऑयल ने BPCL और HPCL के साथ मिलकर, राज्य सरकार से संयुक्त और पारदर्शी जांच करने का आग्रह किया है, ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंडियन ऑयल और BPCL ने कहा कि कंपनी पेट्रोल-डीजल की क्‍वालिटी, पारदर्शिता और ग्राहकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसने ग्राहकों से अपील की है कि वे आधिकारिक स्रोतों से मिली सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें. 

यह भी पढ़ें | पेट्रोल में 20% नहीं, 31.2% इथेनॉल! कर्नाटक सरकार की जांच में बड़ा दावा, 7 जिलों में 63 सैंपल फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Ethanol Blending, IOCL, Indian Oil, Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com