विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2023

"हम सत्याग्रही और BJP-RSS वाले सत्ताग्रही हैं ": छत्तीसगढ़ में आयोजित 85वें कांग्रेस महाधिवेशन में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन रविवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को साझा किया.

रायपुर में कांग्रेस का महामंथन
रायपुर:

कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन हो रहा है. राहुल ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभवों को भी साझा किया. राहुल ने कहा- मैंने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक भारत जोड़ो यात्रा हमने की.  भले ही वीडियो में आपने मेरा चेहरा देखा हो, लेकिन असल में हमारे साथ लाखों लोग चले. हर मौसम बारिश, गर्मी और बर्फ में हम सब एकसाथ चले. पंजाब में एक मैकेनिक आकर मुझसे मिला, तब मैंने उसके हाथ पकड़े और उसकी सालों की तपस्या, उसका दर्द और दुख मैंने पहचान लिया. हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले 'सत्ताग्रही' हैं.

इस दौरान जैसे ही मैं लाखों किसानों से हाथ मिलाता था, उन्हें गले लगता था एक ट्रांसमिशन सा हो जाता था. शुरुआत में बोलने की जरूरत होती थी कि क्या करते हो, कितने बच्चे हैं और क्या- क्या मुश्किलें हैं. एक-डेढ़ महीना ये चला और उसके बाद बोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी. लेकिन जैसे ही हाथ पकड़ा, गले लगे उनका दर्द एक सेकेंड में समझ आ जाता था. जो मैं उनसे कहना चाहता था, बिना कुछ बोले वो खुद ही समझ लेते थे.' इसी के साथ राहुल ने कहा कि 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं. रोज सोचता था कि कैसे 3500 किसी चलूंगा लेकिन शुरुआती 15 दिन में मेरी सोच बदल गई. अपनी यात्रा के दौरान मुझे देश देखने को मिला. मैंने इस यात्रा से बहुत कुछ सीखा.

ये भी पढ़ें : 2024 में विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद : प्रियंका गांधी वाड्रा

ये भी पढ़ें : होली पर ‘‘वोकल फॉर लोकल'' : ‘‘मन की बात'' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया आह्वान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Plenary, Congress 85th Plenary Session, Chhattisgarh Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com