Chhattisgarh Sugar Price Hike: देशभर में चीनी के दाम बढ़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में शक्कर यानी चीनी 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंची तो सियासत भी तेज हो गई है. शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस का आरोप है कि पेट्रोल में मिलाए जा रहे एथनॉल और गन्ने से हो रहे एथनॉल के उत्पादन के असर से चीनी की कीमतों में उछाल आया है. वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा इससे साफ इनकार कर रही है. पार्टी का कहना है कि चीनी के दामों में आई तेजी अस्थायी है, इसका फायदा गन्ना किसानों को मिल रहा है.
'गाड़ियां खराब रहीं, चीनी भी महंगी'
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर हो रहा है. एक तरफ ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही हैं, तो दूसरी तरफ पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की वजह से चीनी महंगी हो गई है. पेट्रोल में एथनॉल मिलाया जा रहा है, लेकिन पेट्रोल की कीमतों में कोई कमी नहीं हो रही है.
भाजपा नेताओं को भेजीं चीनी डिब्बियां
कांग्रेस राजनीतिक ड्रामा कर रही है
भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि बाजार में शक्कर की कीमतों में करीब सात प्रतिशत की तेजी आई है. गन्ने का समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में इजाफा हुआ है. बारिश से गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है, नई पैदावार बाजार में आने के बाद शक्कर की कीमतों में गिरावट आ जाएगी. कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक ड्रामा कर रही है.
Sugar Price Hike: 70 के करीब पहुंचे चीनी के दाम, आसमान छूती कीमतों पर आया सरकार का बड़ा बयान
भाजपा नेता तिवारी ने गिना दिए चीनी के नुकसान
चीनी के दामों में आई तेजी के बीच भाजपा नेता सुभाष तिवारी ने उसकी कमियां गिना दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- चीनी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है, इस नसीहत को याद रखें और देश के विकास में सहयोग करें.
त्योहारी सीजन में बिगड़ा रसोई का बजट, चीनी के बाद दाल-चावल और प्याज भी महंगा, जानें कितना बढ़ा भाव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं