विज्ञापन
This Article is From May 20, 2024

रायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोट

Rae Bareli and Amethi Seat Voting : शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार अमेठी लोकसभा सीट पर 54.17 प्रतिशत वोट डाले गए. वहीं रायबरेली सीट पर 57.85 प्रतिशत वोट डाले गए.

रायबरेली और अमेठी में वोटिंग खत्म, जानें राहुल-स्‍मृति की सीट पर कितने पड़े वोट
कांग्रेस आजादी के बाद से केवल तीन बार- 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है.
नई दिल्‍ली:

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर सोमवार को वोट डाले गए. इसमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले गए. सात चरण में होने वाले आम चुनावों में इस चरण में सबसे कम 49 सीट पर मतदान हो रहा है, लेकिन कई सीटें ऐसी हैं, जिनपर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. इनमें सबसे हॉट सीट अमेठी और रायबरेली है. अमेठी सीट पर 2019 में 54.05 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वहीं, रायबरेली लोकसभा सीट पर 2019 में 56.31 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

लोकसभा सीट9 बजे11 बजे1 बजे3 बजे 5 बजे
रायबरेली13.6%28.10%39.69%47.8357.85
अमेठी13.45%27.20%38.21%45.1354.17
मोहनलालगंज13.86%28.52%41.43%51.0860.10
लखनऊ10.39%22.11%33.50%41.9049.88
जालौन12.80%26.97%39.50%46.2253.73

अमेठी से स्‍मृति ईरानी फिर चुनावी मैदान में...

अमेठी से एक बार फिर भाजपा की स्‍मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं, जो एक बार फिर रिकॉर्ड जीत का दावा कर रही हैं. इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को हराया सभी को चौंका दिया था. राहुल गांधी इस बार अमेठी से स्‍मृति ईरानी के सामने खड़े नहीं हुए हैं. कांग्रेस ने अमेठी से इस बार गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को स्‍मृति ईरानी के सामने चुनाव मैदान में उतारा है. किशोरी लाल शर्मा पिछले 40 वर्षों से अमेठी से जुड़े हैं. राजीव गांधी, सोनिया गांधी, कैप्टन सतीश शर्मा और राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अमेठी में अपनी सेवा दे चुके हैं. शर्मा 1983 से अमेठी से जुड़े हैं.

लोकसभा सीट9 बजे11 बजे1 बजे3 बजे5 बजे
झांसी14.26%29.82%43.61%52.5361.18
हमीरपुर13.61%28.24%40.71%48.8757.83
बांदा14.56%29.25%40.20%48.0857.38
फतेहपुर14.28%28.54%39.85%47.25
कौशांबी10.49%26.12%36.25%43.01
बाराबंकी12.73%30.60%44.77%55.3564.86
फैजाबाद14.00%29.05%40.77%48.6657.36
कैसरगंज13.04%27.92%38.50%46.0150.65

रायबरेली और अमेठी में वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार को 5 बजे तक 55.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, 5 बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत वोट डाले गए हैं.

रायबरेली... कांग्रेस का अभेद्य किला...!

राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ-साथ रायबरेली लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. रायबरेली नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है. चर्चा में रहने वाले इस लोकसभा क्षेत्र में हो रही हर राजनीतिक चर्चा गांधी नाम के जिक्र के बिना अधूरी है. कांग्रेस के वर्चस्व का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि वह आजादी के बाद से केवल तीन बार - 1977, 1996 और 1998 में रायबरेली हारी है. सोनिया गांधी ने 2004 से लगातार चार बार इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और अब उन्होंने अपने बेटे राहुल गांधी को कमान सौंप दी है. यहां भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को राहुल गांधी के सामने चुनावी मैदान में उतारा है.  

प्रियंका गांधी ने वास्तव में रायबरेली और पास के अमेठी दोनों में एक जोरदार प्रचार अभियान चलाया. अमेठी में गांधी परिवार के सहयोगी किशोरीलाल शर्मा भाजपा की कद्दावर मंत्री स्मृति ईरानी का मुकाबला कर रहे हैं. राम मंदिर, मोदी का नाम, सरकार की मुफ्त राशन योजना, गरीबों के लिए पक्के मकान, आवारा पशु और भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान बदलने के कांग्रेस के आरोप चुनाव में चर्चा का विषय हैं, लेकिन गांधी परिवार इने सब पर हावी नजर आता है.  

इसे भी पढ़ें :- क्‍या कहती है पांचवें चरण में वोटिंग की रफ्तार, जानें कहां कितना पड़ गया वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rae Bareli Lok Sabha Seat, Amethi Lok Sabha Seat, Voting Percentage, Lok Sabha Elections  2024, Rae Bareli Voting Percentage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com