पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में राज्यपाल ने लिखा, "मेरे ख्याल से आपके कानूनी सलाहकार आप को अच्छे से ब्रीफ नहीं कर रहे, इसलिए "लगता है आप मुझसे बहुत ज्यादा नाराज हैं". अगर आप संविधान के आर्टिकल 167 और 168 पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से मेरे बारे में आपके विचार बदल जाएंगे. संविधान का आर्टिकल 167 जो मुख्यमंत्री की राज्यपाल को जानकारी देने की जिम्मेदारी के बारे में है. उसमें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बताई गई है कि राज्य के सभी प्रशासनिक मामले, विधायी प्रस्ताव और मंत्री परिषद के फैसलों की जानकारी राज्यपाल को दी जाएगी. राज्य के उन प्रशासनिक फैसले और विधायी प्रस्ताव की जानकारी भी दी जाएगी जिसके बारे में राज्यपाल कहेंगे.
आर्टिकल 168 राज्य की विधान सभा के बारे में हैं, जिसमें कहा गया है कि हर राज्य में एक विधानसभा होगी, जिसमें गवर्नर के अलावा एक या दो सदन हो सकते हैं. इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के उस फैसले पर नाराजगी जताई थी, जिसमें 27 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के मामले में राज्यपाल ने विधानसभा से इस सत्र के विधाई कार्यों की डिटेल मांगी थी. बता दे कि इससे पहले 22 सितंबर को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विश्वासमत साबित करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था, जिसकी इजाजत राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रद्द कर दी थी. इसके बाद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच तनाव चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सौरभ भारद्वाज बोले- "वो लॉर्ड माउंड बेटेन हो गए हैं"
आप आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बाजेपी पर निशाना साधते हुये कहा कि बीजेपी द्वारा नियुक्त किए गए पंजाब के गवर्नर खुद को ऐसे दिखा रहे हैं, जैसे वे स्कूल के प्रिंसिपल हैं और विधायक जैसे स्कूल के विद्यार्थी हैं. 75 साल की आजादी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई गवर्नर विधानसभा सेशन का लिस्ट ऑफ बिजनेस मांग रहा है. कल को यह हो सकता है कि वे MLAs की स्पीच की कॉपी मांग लें.
अरविंद केजरीवाल के सीएम बनने के बाद दिल्ली में भी एलजी ने टांग अड़ाना शुरू किया था और हर बात में कहते थे कि दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है, जबकि दिल्ली पूर्ण राज्य पहले भी नहीं थी. पंजाब में तो अब ऐसा हो रहा है कि वे लॉर्ड माउंड बेटेन हो गए हैं.
ये भी पढ़ें :
- पंजाब में आम आदमी पार्टी बनाम गवर्नर: विधानसभा के विशेष सत्र पर दूसरे 'राउंड' में तकरार
- भारी बारिश से जलमग्न दिल्ली की सड़कें, पेड़ तक उखड़े, कई रास्तों से बचने की एडवाइजरी जारी
- किसानों के प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
गुरुग्राम में आफत बनी बारिश, जाम के कारण घंटों परेशान रहे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं