पंजाब के मुख्यमंत्री और 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सीएम चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. चन्नी को अपने इस विवादास्पद बयान पर सफाई देनी पड़ी. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल के हमले के बाद उन्होंने कहा कि उनका तात्पर्य दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और केजरीवाल जैसे नेताओं से था, जो बाहर से आकर खलल डालते हैं. चन्नी ने कहा कि पंजाब जितना पंजाबियों का है, उतना ही दूसरे राज्य के लोगों का.
विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि कल से मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास के लिए अपना खून-पसीना बहाया है. उनसे हमारा प्यार का रिश्ता है और उन्हें हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब सीएम ने कहा, "जो लोग यूपी, बिहार और राजस्थान से पंजाब में काम करने आते हैं, पंजाब उनका भी उतना ही है जितना हमारा है. इसलिए इसको गलत तरीके से पेश करना सही नहीं है. मैं फिर कह दूं प्रवासी हमारे प्यारे हैं. मैं सभी भाइयों से निवेदन करता हूं कि केजरीवाल जैसे लोगों को खुद से जोड़कर मत देखें. ये लोग पंजाब में अराजकता फैलाने आए हैं और प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है."
READ ALSO: 'UP- बिहार के भइये' को पंजाब में नहीं फटकने देना है' : पंजाब CM के बयान पर सियासी घमासान
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान ने ना सिर्फ उन पर बल्कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को घेरने का मौक़ा पूरे विपक्ष को दे दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने 'यूपी, बिहार के भइये' वाले बयान के लिए चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला. पीएम ने कहा, 'इस टिप्पणी पर दिल्ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.'
पीएम मोदी के हमले के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बस इतना ही कहा कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए. उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है. मुझे नहीं लगता कि यूपी से कोई आकर पंजाब में शासन करने में दिलचस्पी रखता है."
READ ALSO: 'इनका नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक' : पूर्व PM मनमोहन सिंह का मोदी सरकार पर निशाना
हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव के पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन उसके बाद भी उनकी सरकार बन गयी थी. इस बार मुक़ाबला और भी कड़ा है. ऐसे में हार जीत में इस बयान की कितनी भूमिका रहेगी वो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पायेगा.
वीडियो: क्या है पंजाब का मूड? क्या चन्नी को चुनौती दे पाएगी AAP?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं