पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले ने राज्य और देश की सियासत को गर्मा दिया है. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को इस मामले पर अपना पक्ष रखा. NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था. यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है.' सीएम ने कहा, 'स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सबसे अधिक लोग पंजाब से थे. ऐसे में पंजाब और पंजाबियों पर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह गलत है. ' पीएम की जान को खतरा होने संबंधी आरोपों पर पक्ष रखते हुए चन्नी ने कहा, 'यह आधारहीन बयान है. यह पंजाब को बदनाम और राज्य को अस्थिर करने के प्रयास के तहत किया जा रहा है.' पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री की तरफ कोई गोली आएगी, तो सबसे पहले मेरी छाती पर आएगी, इससे ज्यादा अब मैं क्या करूं.'
PM की सुरक्षा में चूक का VIDEO: PM की कार के बेहद नज़दीक पहुंच गया था BJP का झंडा लिए ग्रुप
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा, हमने आतंकवाद का मुकाबला बहादुरी के साथ किया. पंजाब ने हर मुश्किल का सामना किया. इसे अस्थिर करने की कोशिश हुईं लेकिन पंजाब मजबूती के साथ खड़ा रहा और आगे भी खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक मामले को लेकर राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश हो रही है.
सीएम चरणजीत चन्नी से बातचीत के खाास अंश
-यह पंजाब, वहां के लोगों और पंजाबियत को बदनाम करने की साजिश है.
-स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सबसे अधिक लोग पंजाब से थे. ऐसे में पंजाब और पंजाबियों पर इस तरह के आरोप लगाता पूरी तरह गलत है.
-कुल लोग सड़क पर आंदोलन कर रहे थे. उन्हें पता भी नहीं था कि पीएम इस रूट से आ रहे. पीएएम के काफिले को एक किमी दूर से आंदोलन के बारे में पता था, इसलिए उन्होंने यूटर्न लिया, ऐसे में खतरा कहां है?
-वह (पीएम) कई बार यूपी से लौटे हैं. कई राज्यों में उन्होंने मार्ग बदलाहै तो क्या हुआ यदि उन्होंने पंजाब में अपना मार्ग बदल लिया या यूटर्न ले लिया?
-किसी ने पीएम के सामने किसी ने नारे नहीं लगाए. किसी ने 'मुर्दाबाद' नहीं कहा. ऐसे में जिंदगी को खतरे की बात कहां है? लोकतांत्रिक प्रणाली में यदि कोई धरना देता है तो सड़क खाली करने की व्यवस्था है. वहां उस रूट से जाने की कोई योजना नहीं थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं