विज्ञापन

पंजाब में आज सुपर वेडनेसडे: संगरूर से राहुल फूकेंगे चुनावी बिगुल, BJP का 'जख्म 84 दे' तो CM मान देंगे सौगात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत आज संगरूर से करने जा रहे हैं. दूसरी ओर बीजेपी चंडीगढ़ में 1984 के सिख दंगे को लेकर एक कार्यक्रम करने जा रही है. इधर सीएम भगवंत मान भी आज एक अहम प्रेस कॉफ्रेंस करने वाले हैं.

पंजाब में आज सुपर वेडनेसडे: संगरूर से राहुल फूकेंगे चुनावी बिगुल, BJP का 'जख्म 84 दे' तो CM मान देंगे सौगात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब सीएम भगवंत मान और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू.
NDTV
चंडीगढ़:

पंजाब में कुछ महीनों विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए सियासी रणनीतियां बननी तेज हो गई हैं. पंजाब की सियासत के लिए आज का दिन बड़ा अहम होने वाला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज संगरूर से अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे. वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान 12 बजे प्रेस कॉफ्रेंस कर कई बड़े ऐलान करने वाले हैं. तीसरी ओर भाजपा चंडीगढ़ में 'जख्म 84 दे' कॉन्क्लेव का आयोजन करने वाली है. इन तीनों आयोजनों से पंजाब की सियासी सरगर्मी बढ़नी तय मानी जा रही है. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी आम आदमी पार्टी में पंजाब चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी. 

राहुल गांधी की आज संगरूर में इंसाफ रैली

राहुल गांधी बुधवार को पंजाब के संगरूर जिले में पार्टी की ‘इंसाफ रैली' को संबोधित करेंगे. राज्य के कांग्रेस नेताओं ने इस कार्यक्रम को पंजाब के लोगों के अधिकारों, भविष्य और न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एस. परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा मालवा क्षेत्र से पार्टी के चुनाव अभियान को एक नई दिशा और गति देगा. साथ ही, यह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 'मिशन 2027' के लिए तैयार होने का संदेश भी देगा.

परगट सिंह ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि पूरे पंजाब के लोग राहुल गांधी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. AICC महासचिव सचिन पायलट सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगरूर में रैली स्थल का लगातार दौरा कर रहे हैं. उम्मीद है कि राहुल गांधी 'आप' के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कथित विफलताओं को निशाना बनाएंगे.

भाजपा का चंडीगढ़ में 'जख्म 84 दे' कार्यक्रम

भाजपा 1984 के सिख विरोधी दंगों पर बुधवार को चंडीगढ़ में एक दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित करेगी. इसमें दंगों के पीड़ित, प्रत्यक्षदर्शी, कानूनी विशेषज्ञ और राजनेता शामिल होंगे. सम्मेलन में नरसंहार की परिस्थितियों, कथित साजिश, कानूनी लड़ाई और पीड़ितों के पुनर्वास पर चर्चा की जाएगी. 

भाजपा ने कहा कि ‘जख्म 84 दे' नाम से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को 1984 के सिख नरसंहार की ‘‘भयावह सच्चाई'' से रूबरू कराना है. यह कार्यक्रम दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को कांग्रेस की रैली के कुछ दिन बाद आयोजित किया जा रहा है. भाजपा ने इस रैली को लेकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की थी.

सीएम भगवंत मान की 12 बजे पीसी

भाजपा-कांग्रेस के कार्यक्रमों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. मान सरकार पंजाब के सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं. भगवंत मान के प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान दिवाली से पहले पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने की चर्चा है. 



यह भी पढ़ें - पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 3 विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Election, Punjab Assembly Election 2027, Punjab BJP, Rahul Gandhi, Punjab AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com