विज्ञापन

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 3 विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

पंजाब में आम आदमी पार्टी के 3 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं. दोनों ने एक दिन पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था. पंजाब में 2 दिन में आप के तीन विधायकों ने इस्तीफा दिया है.

पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल (फोटो:NDTV)
  • पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. 3 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है.
  • आप के इन तीनों विधायकों ने आज दिल्ली पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ले ली है.
  • चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं.
नई दिल्ली:

पंजाब में आम आदमी पार्टी के 3 विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं. ये तीनों विधायक आज सुबह दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर पहुंचे. तीनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है. इसके अलावा सोमवार सुबह अमृतसर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है. आम आदमी पार्टी 2 दिन पहले ही अपने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 37 मौजूदा विधायकों को टिकट दया था. लेकिन इन विधायकों का नाम उस लिस्ट में शामिल नहीं था. 

पंजाब बीजेपी प्रभारी ने तीनों का किया स्वागत 

पंजाब भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया है. पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने तीनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस दौरान पंजाब भाजपा ईकाई के कई बडे़ नेता मौजूद थे. चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने दो दिन पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था, जबकि कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आज ही पार्टी छोड़ी थी. उसके बाद तीनों ने आज  भाजपा मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ले ही है. इस दौरान तीनों ने राज्य की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा है. 

चेतन सिंह जौरामाजरा

चेतन सिंह जौरामाजरा पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक थे. 2022 के चुनाव में उन्होंने अकाली दल के दिग्गज नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को हराया था. उन्हें भगवंत मान सरकार में मंत्री भी बनाया गया था. लेकिन सितंबर 2024 में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से ही उनकी नाराजग की खबरें सामने आ रही थी. चेतन सिंह जौरामाजरा पंजाब में लंबे समय से आप में सक्रिए थे, जहां 2022 में वह पहली बार चुनाव में उतरे थे और जीत हासिल की थी. लेकिन अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं. 

हरमीत सिंह पठानमाजरा 

हरमीत सिंह पठानमाजरा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं. वह पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से विधायक है.  हरमीत ने 2022 के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के तत्कालीन सिटिंग विधायक हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को बड़े अंतर से हराया था. उन्हें सरकार गठन के बाद विधानसभा की प्राकलन समिति का सदस्य बनाया गया था. हरमीत ने अपना राजनीतिक करियर अकाली दल से शुरू किया था, बाद में वह कांग्रेस से भी जुड़े थे. लेकिन 2022 के बाद वह आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे. 

कुंवर विजय प्रताप सिंह

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आज ही आप की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. वह अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं. राजनीति में आने से पहले वह आईपीएस अधिकारी थे. 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले वह  IPS से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे. जिसके बाद आप के टिकट पर चुनाव में उतरे और बड़ें अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने आज सुबह ही विधानसभा की सदस्यता और आप से इस्तीफा दिया था. सुबह दिल्ली पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली है. 

ये वीडियो भी देखिए

आप जारी कर चुकी है पहली लिस्ट 

आम आदमी पार्टी  पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. जिसके बाद से ही राज्य में हलचल जारी है.  इस लिस्ट में तीनों विधायकों के नाम शामिल नहीं थे. लिस्ट आने के बाद ही पहले 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी, जबकि आज भी एक विधायक ने पार्टी छोड़ी और तीनों भाजपा में शामिल हो गए हैं. 

तीनों विधायकों को भाजपा में शामिल कराते हुए भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का कहना है कि तीनों का पार्टी में स्वागत है. वह जिस सोच के साथ पार्टी में जुटे हैं, उन्हें यहां पूरा सम्मान दिया. अब पंजाब में झाड़ू बिखर रहा है. भाजपा में जो भी नेता आएंगे. उनका स्वागत किया जाएगा. आप सरकार ने पंजाब में पांच साल बर्बाद कर दिए हैं. 

ये भी पढे़ंः पंजाब में AAP की आई पहली लिस्ट, 40 उम्मीदवारों में 37 विधायक रिपीट; भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Assembly Election, Punjab Assembly Election 2027, AAP MLA, Punjab Govt, Punjab Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com