विज्ञापन

EPFO का WhatsApp नंबर 8796441800 काम करने लगा, मोबाइल में सेव करें, Hi लिखें और PF सर्विस चालू, बैलेंस से पासबुक तक सबकुछ ऐसे चेक करें

EPFO की WhatsApp सेवा अब काम करने लगी है. आज मंगलवार को हमने चेक किया तो सर्विस काम कर रही थी. इसमें आप PF बैलेंस, पिछली 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक चेक कर सकते हैं. पूरा अपडेट यहां जान लीजिए.

EPFO का WhatsApp नंबर 8796441800 काम करने लगा, मोबाइल में सेव करें, Hi लिखें और PF सर्विस चालू, बैलेंस से पासबुक तक सबकुछ ऐसे चेक करें
EPFO की वेबसाइट भूल जाइए! WhatsApp पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस और पिछली 5 ट्रांजैक्शन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आपके PF अकाउंट में कितना बैलेंस है, किस तारीख को कितने पैसे आए... ये सब जानने के लिए या पासबुक देखने के लिए अब EPFO की वेबसाइट पर जाने के दिन लद गए. अब आपको वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करने की जरूरत नहीं है. आपको बस अपना WhatsApp खोलना है और वहां EPFO के नंबर पर Hi मैसेज करना है. आपके PF से जुड़ी सर्विसेज आपको वहीं मिल जाएंगी. बस कुछ सेकेंड में. 

जी हां, कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का बैलेंस चेक करने या पासबुक डाउनलोड करने के लिए अब कर्मचारी सीधे WhatsApp के जरिए सेवा ले सकते हैं. नई सुविधा के तहत सदस्य अपना PF बैलेंस, पिछली पांच ट्रांजैक्शन और EPF पासबुक देख सकते हैं.

EPFO का WhatsApp नंबर नोट कर लीजिए 

EPFO की WhatsApp सेवा का आधिकारिक नंबर 8796441800 है. इस नंबर पर चैटबॉट के जरिए PF से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को EPFO के 74वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान WhatsApp सेवा लॉन्च की थी, जिसका इसका मकसद PF से जुड़ी जरूरी सेवाओं को आसान बनाना और सदस्यों को रोज इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म पर जानकारी उपलब्ध कराना है.

मंगलवार सुबह तक सेवा सुचारू हो गई थी. हमने जब चेक किया तो EPFO की WhatsApp सर्विस काम कर रही थी. हालांकि सोमवार को कई यूजर्स ने तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थीं. कई लोगों ने विकल्प चुनने पर देर से जवाब मिलने और 'Something went wrong' जैसे एरर मैसेज आने की बात कही थी.  

WhatsApp पर PF बैलेंस कैसे चेक करें?

  • अपने फोन में 8796441800 नंबर सेव करें.
  • WhatsApp खोलकर इस नंबर पर चैट शुरू करें.
  • चैट में 'Hi' लिखकर भेजें.
  • उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंद की भाषा चुनें.
  • PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प चुनें.
  • अपने UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • चैटबॉट के निर्देशों का पालन करके PF की जानकारी हासिल करें.

WhatsApp सेवा से क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपना PF बैलेंस, पिछली पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक देख सकते हैं.

  • अपने PF खाते में जमा कुल बैलेंस चेक कर सकते हैं.
  • ब्रेकआउट के साथ इंप्‍लाई और इंप्‍लॉयर कंट्रीब्‍यूशन. 
  • चेक बैलेंस ऑप्‍शन में आपको टोटल PF बैलेंस
  • EMPLOYEE SHARE
  • EMPLOYER SHARE
  • PENSION CONTRIBUTION
  • LATEST CONTRIBUTION डेट दिखाएगा. 
  • यहां आप पिछली पांच ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकते हैं.
  • EPF पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं.
  • PF से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. 
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के बारे में सहायता पा सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

PF की जानकारी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp पर PF की जानकारी लेते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. सदस्यों को केवल EPFO के आधिकारिक और सत्यापित नंबर का इस्तेमाल करना चाहिए. किसी के साथ UAN पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या OTP साझा नहीं करना चाहिए.

BankBazaar के एक स्‍पोक्‍सपर्सन का कहना है, WhatsApp सेवा से PF की जानकारी हासिल करना आसान हो सकता है. इससे सदस्य किसी वित्तीय फैसले से पहले जल्दी बैलेंस चेक कर सकेंगे और अपनी बचत पर नजर रख सकेंगे.

यह भी पढ़ें | EPFO का 2 तोहफा, श्रम मंत्री ने लॉन्च की WhatsApp सेवा, 1 लाख खातों में पड़े पैसे ऑटोमैटिक क्रेडिट होंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO WhatsApp, Epfo Whatsapp Number, Epfo Whatsapp Number Balance Check, EPFO WhatsApp Service Launched, EPFO WhatsApp Verification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com