विज्ञापन

बदसलूकी के BJP के दावों को कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने बताया झूठा, कहा- बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था

कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने BJP के उन दावों को खारिज कर दिया है जिनमें रैली के दौरान साथी सांसद द्वारा कथित बदसलूकी और शिकायत की बात कही गई थी. धनोरकर ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की और पूरा मामला झूठा है.

बदसलूकी के BJP के दावों को कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने बताया झूठा, कहा- बड़े भाई हैं, मजाक में चल रहा था

कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली के दौरान महिला सांसद प्रतिभा धनोरकर के साथ कथित बदसलूकी के आरोपों को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. BJP ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी की एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं है और इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शिकायत भेजी गई है. हालांकि, खुद कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है और पूरा मामला झूठा है.

बीजेपी ने लगाया बदसलूकी और शिकायत का आरोप

दरअसल सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में इस समय एक मुद्दा गरमाया हुआ है. बीजेपी की तरफ से प्रवक्ता प्रदीप भंडारी यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की महिला सांसद प्रतिभा धनोरकर के साथ उनकी अपनी ही पार्टी के एक सांसद ने बदसलूकी की है.

प्रदीप भंडारी का कहना है कि यह घटना 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के दौरान हुई थी. बीजेपी के मुताबिक इस घटना को लेकर कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शिकायत पत्र भेजा है.

बीजेपी ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारा लगाती है और महिलाओं की सुरक्षा के दावे करती है और दूसरी तरफ उनकी अपनी ही महिला सांसद सुरक्षित नहीं हैं.

सांसद प्रतिभा धनोरकर ने दावों को किया खारिज

हालांकि इन सभी आरोपों और चर्चाओं के बीच कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने खुद सामने आकर स्थिति साफ की है. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ किसी भी तरह की कोई बदसलूकी नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान जाते समय बस के अंदर सभी सांसद आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे. इसी हंसी-मजाक की बात को बाहर गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस सांसद पर आरोप लग रहे हैं, वह उनके बड़े भाई की तरह हैं.

साजिश के तहत ई-मेल भेजने का शक

प्रतिभा धनोरकर ने कहा कि श्याम बड़वे मेरे बड़े भाई जैसे हैं और उन्होंने सिर्फ मजाक में हाथ लगाया था. इस पूरी बात में कोई गंभीरता नहीं है. उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर भी नाराजगी जताई, जिसने उनसे बिना पूछे इस खबर को चला दिया. सांसद ने आशंका जताई कि किसी विरोधी ने साजिश के तहत सुपारी देकर किसी से ई-मेल करवाया होगा. उन्होंने साफ किया कि शिकायत वाले ई-मेल या पत्र में कोई सच्चाई नहीं है और यह पूरी तरह से बेबुनियाद बात है.
ये भी पढ़ें: आज की 10 बड़ी खबरें: US चुनाव में ट्रंप की पार्टी पीछे, राहुल गांधी की पंजाब रैली, नितिन नबीन की गोरखपुर पदयात्रा समेत बड़ी खबरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pratibha Dhanorkar, Congress Rally 2026, BJP Attack On Congress, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com