विज्ञापन

6.78 करोड़ के जाली नोट जब्त, रामोजी फिल्म सिटी के पास से पकड़ाए आरोपियों ने कमरे में बना रखा था छापाखाना

हैदराबाद पुलिस ने जाली नोटों की एक बड़ी खेप को जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 500-500 रुपए से 6.78 करोड़ जाली नोट जब्त किए. आरोपियों ने किराए के कमरे में छापाखाना बना रखा था.

6.78 करोड़ के जाली नोट जब्त, रामोजी फिल्म सिटी के पास से पकड़ाए आरोपियों ने कमरे में बना रखा था छापाखाना
हैदराबाद में जाली नोटों की बड़ी खेप जब्त.
NDTV
  • हैदराबाद पुलिस ने रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार रोककर चार आरोपियों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया.
  • आरोपियों के कुंतलूर स्थित किराए के मकान से नकली नोट छापने के उपकरण और प्रिंटर जब्त किए गए हैं.
  • आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नकली पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी और नकली पिस्तौल का इस्तेमाल किया.
हैदराबाद:

हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी के पास से गिरफ्तार चार आरोपियों के पास से जाली नोटों की एक बड़ी खेप जब्त हुई है. पुलिस ने एक नंवबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. फिर उसकी निशानदेही पर एक कमरे पर छापा मारा, जहां से 500-500 रुपए के 6.78 करोड़ रुपए के जाली नोट मिले. पुलिस कमिश्नर डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि 1 नवंबर को उनकी टीम ने NH-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोका और चार आरोपियों मदुपोजु करनाकर, चिनोला माणिक्य रेड्डी, चेरुकुपल्ली रत्नाकर रेड्डी और करणम अजय कुमार को गिरफ्तार किया. 

कुंतलूर में किराए के घर से छाप रहे थे नोट

पुलिस ने कुंतलूर में एक किराए के घर से नकली नोट छापने का ठिकाना भी खोज निकाला. वहां से प्रिंटर, एक लैपटॉप, नोट काटने वाली मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए गए. आरोपियों पर आरोप है कि वे खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे. वे लोगों को डराने और ठगने के लिए नकली पहचान पत्र, वॉकी-टॉकी और एक नकली पिस्तौल का इस्तेमाल करते थे.

रामोजी फिल्म सिटी के पास से पकड़े गए थे चारों आरोपी

पुलिस आयुक्त डॉ. तरुण जोशी ने बताया कि अब्दुल्लापुरमेट पुलिस और शादनगर स्पेशल ऑपरेशंस टीम (SOT) की टीम ने 1 नवंबर को एनएच-65 पर रामोजी फिल्म सिटी के पास एक कार को रोककर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आगे की जांच में पुलिस ने कुंतलूर स्थित एक किराये के मकान में चल रही कथित नकली नोट छापने की यूनिट का भी पर्दाफाश किया. 

एक लाख अलसी नोट के बदले 3-4 लाख नकली करेंसी देते थे

उन्होंने बताया कि आरोपी नकली पुलिस पहचान और उपकरणों का उपयोग कर लोगों में डर पैदा करते थे और इसी के जरिए उन्हें धोखा देते थे. जांच में पता चला कि गिरोह शुरुआत में लोगों को हर एक लाख रुपये असली नकदी के बदले 3 से 4 लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच देकर नकली मुद्रा चलाने की कोशिश करता था. हालांकि यह योजना सफल नहीं होने पर उन्होंने दूसरा तरीका अपनाया.

फिल्मी स्टाईल में लोगों के ठगते थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले संभावित खरीदारों का विश्वास जीतने के लिए असली नोट दिखाते थे. इसके बाद उनके साथी पुलिस अधिकारी बनकर मौके पर पहुंचते, कानूनी कार्रवाई की धमकी देते और खरीदारों की असली रकम लेकर फरार हो जाते थे. ऐसी दो घटनाओं में आरोपियों ने क्रमशः 2 लाख और 3 लाख रुपये ठग लिए थे. इस मामले में बरामद नकली ₹500 के नोटों का कुल फेस वैल्यू 6.78 करोड़ रुपये है, जिसे पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है.

यह भी पढ़ें - प्रिंटर से छापे 12.50 लाख के नकली नोट, मार्केट में चलाने की थी कोशिश; कबीरधाम पुलिस ने धरे तीन आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Counterfeit Currency, Counterfeit Currency Gang, Counterfeit Currency India, Hyderabad, Hyderabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com