विज्ञापन

जिसके जन्मदिन के लिए बुक थे 5-स्टार होटल के 70 कमरे, उसी सिया ने मंगेतर केतन को 400 फीट नीचे खाई में धकेला

केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी होने वाली बहू के जन्मदिन को मनाने के लिए फाइव स्टार होटल में 70 कमरे बुक किए थे.

जिसके जन्मदिन के लिए बुक थे 5-स्टार होटल के 70 कमरे, उसी सिया ने मंगेतर केतन को 400 फीट नीचे खाई में धकेला
केतन के पिता ने सिया के जन्मदिन के लिए बनाया था प्लान
  • केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने सिया गोयल के जन्मदिन की पार्टी का प्लान बनाया था
  • महाबलेश्वरम के फाइव स्टार होटल में सिया के जन्मदिन के लिए 70 कमरे बुक किए गए थे
  • पार्टी का आयोजन सिया के जन्मदिन के अगले दिन 20नजून को होना तय था

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे की मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन पार्टी का प्लान बनाया था. इसके लिए उन्होंने महाबलेश्वरम में एक फाइव स्टार होटल में 70 कमरे बुक किए थे. ये पार्टी सिया के जन्मदिन के अगले दिन यानी 20 जून को होनी थी. विशाल अग्रवाल को जरा भी अंदाजा नहीं था कि सिया के मन में जन्मदिन से पहले ही उनके बेटे के लिए कुछ और खतरनाक प्लान था.

होटल में बुक किए थे 70 कमरे

सूत्रों के मुताबिक, केतन और सिया के परिवार 20 जून को महाबलेश्वर में आरोपी का जन्मदिन एक साथ मनाने की योजना बना रहे थे. केतन के पिता ने हिल स्टेशन पर एक फाइव-स्टार होटल में 70 कमरे बुक किए थे. हालांकि सिया ने केतन को यह प्लान रद्द करने और इसके बजाय अकेले पुणे के पास लोहागढ़ किले पर जाने के लिए मना लिया.

चेतन से बिजनेस इवेंट में मिली थी सिया

महाराष्ट्र के एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे केतन की सगाई फरवरी में सिया से हुई थी. उनके परिवार नवंबर में होने वाली एक शानदार शादी की तैयारी कर रहे थे, जिसमें प्राइवेट जेट और महल जैसे वेन्यू शामिल होने की बात कही जा रही थी. हालांकि, जांच टीम का दावा है कि जब ये तैयारियां चल रही थीं, तब सिया पहले से ही चेतन के संपर्क में थी. वे दोनों 2025 में एक बिजनेस इवेंट में मिले थे. सिया बेकरी का बिजनेस करती थी, जबकि चेतन ड्राई फ्रूट्स के व्यापार से जुड़ा था.

पुलिस के मुताबिक, चेतन, केतन को सिया के साथ अपने रिश्ते में एक रुकावट मानता था. इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोप है कि सिया ने केतन को आम घूमने-फिरने के बहाने लोहागढ़ किले में बुलाया. चेतन को बाद में उस जगह बुलाया गया और दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से एक गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत.... केतन को धक्का देने वाली सिया और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर खुले कई और राज

Latest and Breaking News on NDTV

पहले भी केतन की जान लेने की कोशिश की

जांच में केतन को नुकसान पहुंचाने की पहले की कोशिशों का भी पता चला. हत्या से कुछ दिन पहले केतन और सिया ने बाली में प्री-वेडिंग फोटोशूट ट्रिप की योजना बनाई थी. हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर केतन का पासपोर्ट गायब मिलने के बाद ट्रिप रद्द कर दी गई. बाद में उसके पिता ने आरोप लगाया कि सिया ने जानबूझकर यात्रा को खराब करने के लिए वह डॉक्यूमेंट छिपा दिया था.

जांच टीम का यह भी दावा है कि सिया ने 14 जून को लोहागढ़ किले में केतन की जान लेने की एक और कोशिश की थी. पुलिस के मुताबिक, उसने उसे एक चट्टान के किनारे धकेलने की कोशिश की, लेकिन वह एक झाड़ी पकड़कर खुद को बचाने में कामयाब रहा. शक से बचने के लिए सिया ने सांप दिखने की बात कहकर चिल्लाया और फिर उसे गले लगा लिया, जिससे ऐसा लगा कि वह उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है.

पुलिस का कहना है कि जब वह कोशिश नाकाम रही, तो सिया और चेतन ने 18 जून को अपनी योजना को आगे बढ़ाया. जांच टीम को 'प्लान-सी' का भी जिक्र मिला, जिसे दोनों ने तब अंजाम देने की योजना बनाई थी अगर उनकी पिछली कोशिशें सफल नहीं होतीं.

फिलहाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर हत्या और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है. उन्हें सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और टीम मामले की जांच जारी रखे हुए है.

यह भी पढ़ें: मंगेतर को खाई में धक्का देने से कुछ घंटे पहले आशिक से कैफे में मिली थी सिया, केतन की हत्या का बनाया था प्लान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal Case, Ketan Agarwal Death, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Ketan Agarwal Death Mystery, Ketan Agarwal Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com