विज्ञापन

जिस 'हुडी' से चेहरा छिपा रहा था आरोपी, उसी से पकड़ा गया सिया का प्रेमी

Pune Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं साजिश थी. इसका पता को पुलिस को चेतन की उसी 'हुडी' से पता चला जिससे वह अपना चेहरा छिपा रहा था.

जिस 'हुडी' से चेहरा छिपा रहा था आरोपी, उसी से पकड़ा गया सिया का प्रेमी
सिया और केतन ने कैसे रची थी हत्या की साजिश
पुणे:

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को अब तक कई अहम सबूत मिल चुके हैं. शुरुआत में यह मामला हादसा माना जा रहा था. लेकिन पुणे पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसा सबूत मिला. जिससे पूरे मामले का रुख ही बदल गया और यह साबित हुआ कि केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी. जिसे उसकी मंगेतर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर लोहागढ़ किले पर अंजाम दिया था.  पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी तो सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा जिससे पुलिस आरोपी सिया और चेतन तक पहुंच गई. चेतन की 'हुड्डी' इस केस में सबसे बड़ा सबूत बनी. 

चेतन ने 33 डिग्री तापमान में पहनी थी गर्म 'हुड्डी'

केतन अग्रवाल की मौत के बाद जब पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो लोहागढ़ फोर्ट पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इसमें पुलिस को हुड्डी पहने हुए एक लड़का दिखा जो लगातार केतन और सिया अग्रवाल का पीछा कर रहा था. पुलिस के लिए यही सबूत अहम बना. क्योंकि पुणे का मौसम फिलहाल गर्म है. लेकिन 33 डिग्री तापमान में भी एक लड़का 'हुडी' पहनकर घूम रहा है, जो सिया और केतन के पीछे था. पुलिस को यह सब असामान्य लगा क्योंकि सीसीटीवी में चेतन की गतिविधियां और उसके हाव-भाव भी संदिग्ध लग रहे थे. पुलिस ने जांच शुरू की तो लड़के की पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई और यही से जांच में हत्या का खुलासा हुआ. 

ये भी पढ़ेंः पुणे का 'राजा रघुवंशी': शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का पैलेस, प्लेन...मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर खाई में धकेला

चेतन ने हुड्डी से छिपा रखा था चेहरा: पुणे पुलिस

पुणे पुलिस ने बताया कि 'जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य और परिस्थितियां सामने आईं जिन्होंने इस कथित हादसे पर सवाल खड़े कर दिए. इसके बाद हमने मामले की तेजी से पड़ताल शुरू की. जब किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई तो उसमें केतन और सिया एक साथ किले की तरफ जाते दिखाई दिए जिससे जांच को एक महत्वपूर्ण दिशा मिली. फुटेज को बारीकी से खंगालने पर पुलिस की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी जो केतन और सिया से कुछ मीटर पीछे चल रहा था. उसने हुड्डी पहन रखी थी और अगला हिस्सा इतना नीचे कर रखा था कि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था. इसके अलावा उसने हुडी के ऊपर हेडसेट भी लगा रखा था. एक अन्य फुटेज में हमने देखा कि सिया अचानक पीछे मुड़कर देखती है और उसी समय हुडी पहने वह व्यक्ति भी अचानक बैठ जाता है. यह संयोग बेहद संदिग्ध लगा.'

Latest and Breaking News on NDTV

( फोटो में बायीं तरफ मंगेतर और सिया वहीं दायीं तरफ प्रेमी है....)

पुलिस के मुताबिक 18 जून को उस समय के तापमान का पता लगाया जो करीब 33 डिग्री सेल्सियस था और यह बात खटकी कि इतनी गर्मी में कोई व्यक्ति आखिर हुडी पहनकर क्यों घूम रहा था. यही से पुलिस ने सिया से पूछताछ शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ. जिसमें पता चला कि हुड्डी पहनने घूम रहा लड़का सिया का प्रेमी चेतन चौधरी था. दोनों ने ही मिलकर केतन अग्रवाल को किले से नीचे 400 फीट खाई में धक्का दिया था और इस घटना को हादसा बताया था. धक्का देने के बाद चेतन मौके से फरार हो गया था. 

चेतन से लगातार फोन पर बात कर रही थी सिया: पुणे पुलिस

पुलिस ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली तो मामला और सुलझ गया. क्योंकि सिया के कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि वह एक व्यक्ति से लगातार संपर्क में थी, जिसकी पहचान बाद में उसके प्रेमी चेतन चौधरी के रूप में हुई थी. अधिकारी के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों और लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने और स्थानीय अपराध शाखा से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने चेतन का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद सारा राज खुल गया. सिया और चेतन ने केतन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया है. 

ये भी पढे़ंः केतन के पिता ने खोला राज, कैसे सिया ने रची थी पूरी प्लानिंग, 'अपनी अय्याशी के लिए मेरा कोहिनूर छीन लिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agarwal Case, Siya Goyal Chetan Chaudhary, Siya Goyal Kills Ketan Agarwal, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder, Ketan Agarwal Murder Case Pune
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com