विज्ञापन

CCTV में कैद खौफनाक मर्डर: पुणे में हिस्ट्रीशीटर को घेरकर तलवार-डंडों से मौत के घाट उतारा

इस घटना के दौरान इलाके में गश्त कर रही कोथरुड पुलिस को सूचना मिली तो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया. रिपोर्ट- यशपाल सोनकांबले

पुणे में हिस्ट्रीशीटर को सरेआम मार दिया.

महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. कोथरुड इलाके में हिस्ट्रीशीटर प्रकाश उर्फ लाल्या येवले की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को खुलेआम हमला करते देखा जा सकता है.

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक यह घटना 8 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे हुई. बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनी के कारण 3 से 4 हमलावरों के एक समूह ने लाल्या येवले को निशाना बनाया. हमलावरों ने उस पर तलवार, कोयते, लोहे के हथियार और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

घटना के दौरान इलाके में गश्त कर रही कोथरुड पुलिस को सूचना मिली तो पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल लाल्या येवले को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार हमला बेहद खतरनाक और जानलेवा था.

संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

हत्या के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े संदिग्धों को हिरासत में लिया है. अब पुलिस हमले की पूरी साजिश, शामिल आरोपियों की भूमिका और पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें | एनसीपी विलय की अटकलों को लेकर सुनेत्रा पवार का आया बयान, पुणे में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह भी पढ़ें | दिवाली पर FDA का बड़ा एक्शन, Zepto-Blinkit समेत 105 फूड लाइसेंस सस्पेंड, ₹1.35 करोड़ का माल जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Pune Murder Case, Pune Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com