आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दृष्टिकोण से नासिक में नौ प्रमुख राजमार्गों और सड़कों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है. इसमें घोटी से जव्हार फाटा, द्वारका सर्कल से कोल्हार, नाशिक से कसारा, सावली विहीर से शनिशिंगणापुर फाटा (राहुरी खुर्द), नाशिक से धुले, त्र्यंबकेश्वर से जव्हार - मनोर, सावली विहीर से मालेगांव, घोटी से शिर्डी, और शनिशिंगणापुर फाटा से अहिल्यानगर (खरवंडी फाटा) तक के मार्ग शामिल हैं. इन नौ परियोजनाओं में वर्तमान में लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं.
आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सड़क विकास को मजबूत करने हेतु मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रमुख उपस्थिति में नागपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में व्यापक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इन परियोजनाओं की समीक्षा की गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- सिन्नर से घोटी तक का काम 26 जून तक पूरा होगा. इस कांक्रीट व्हाइट टॉपिंग चार लेन मार्ग पर 125 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है.
- घोटी से जव्हार फाटा तक 51.70 किमी लंबे मार्ग का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा गया है जिसकी लागत 1,600 करोड़ रुपये है.
- पालघर से मनोर तक 106 किमी का नया मार्ग प्रस्तावित है, जिसकी लागत 1,900 करोड़ रुपये है और यह भी कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.
- मुंबई-नाशिक-धुले मार्ग के अंतर्गत ठाणे से वडापे तक का काम जारी है जो दिसंबर तक पूरा होगा.
- वडापे से नाशिक व धुले तक का मार्ग बीओटी (बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर) आधार पर है, जिसे कुंभ के बाद छह लेन किया जाएगा.
- नाशिक से पेठ चार लेन मार्ग के लिए 228 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं, जिसे अगस्त तक मंजूरी मिलने की संभावना है.
- चौसाला-पिंपलगांव बसवंत से सापुतारा तक 23 किमी लंबा टू-लेन पेव्ड शोल्डर मार्ग बनेगा, जिस पर 180 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
- नाशिक से सिन्नर तक का मार्ग बीओटी आधार पर है, लेकिन इसका सर्विस रोड कुंभ से पहले पूरा किया जाएगा. इसके लिए 75 करोड़ रुपये निधि तय की गई है.
- सिन्नर से नांदूर शिंगोटे तक 18 किमी मार्ग का व्हाइट टॉपिंग कार्य जारी है और कुंभ से पहले पूरा होगा.
- नांदूर शिंगोटे से कोल्हार, जिसमें शिर्डी एयरपोर्ट से कोल्हार तक 45 किमी लंबा मार्ग शामिल है, का टेंडर हो चुका है और यह कार्य भी कुंभ से पहले पूरा होगा.
- सावली विहीर से कोपरगांव तक 9 किमी मार्ग का 70% काम पूरा हो गया है और शेष कार्य कुंभ से पहले पूरा किया जाएगा.
- कोपरगांव - मनमाड - मालेगांव तक 81 किमी लंबा मार्ग बीओटी आधार पर चल रहा है. इसे राष्ट्रीय राजमार्ग को सौंपने के बाद MoRTH के अंतर्गत इसे चार या छह लेन किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं