विज्ञापन
This Article is From May 26, 2019

अगर राहुल इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी के जाल में फंस जाएंगे : प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के बाद से कर्नाटक और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों पर संकट गहरा रहा है और राजस्थान में भी असंतोष के सुर फूट रहे हैं. इसके अलावा 2020  में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधासभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है. इन हालात में जो भी पार्टी की कमान जो भी संभालेगा उसके लिए हताश कार्यकर्ताओं और पस्त पड़े संगठन में फिर से जान फूंकना आसान नहीं होगा. 

अगर राहुल इस्तीफा देते हैं तो वह बीजेपी के जाल में फंस जाएंगे : प्रियंका गांधी
CWC की बैठक शनिवार को हुई थी.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश पर अड़े हुए हैं और पार्टी के नेता उनको मनाने में जुटे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी उनसे कहा है कि हार-जीत तो लगी रहती है लेकिन उनको (राहुल) को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए. शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी बैठक में शामिल सभी नेताओं से इसे नामंजूर कर दिया. उनका कहना है कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करते रहेंगे, लेकिन वो अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे. राहुल ने कहा कि गांधी परिवार से बाहर कोई भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में सोनिया गांधी से हस्तक्षेप की मांग की लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इससे इनकार कर दिया है. हालांकि प्रियंका का कहना है कि अगर राहुल इस्तीफ़ा देते हैं तो वो बीजेपी के जाल में फंस जाएंगे. कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता और मुख्यमंत्री अपने बेटों को ही आगे बढ़ाने में लगे हैं. ऐसे में सवाल इस बात का है कि राहुल गांधी अगर पार्टी के अध्यक्ष से इस्तीफा दे देते हैं तो कांग्रेस की बागडोर कौन संभालेगा.

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के सामने खड़े हो गए यह 6 बड़े संकट...

वहीं लोकसभा चुनाव के बाद से कर्नाटक और मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों पर संकट गहरा रहा है और राजस्थान में भी असंतोष के सुर फूट रहे हैं. इसके अलावा 2020  में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधासभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है. इन हालात में जो भी पार्टी की कमान जो भी संभालेगा उसके लिए हताश कार्यकर्ताओं और पस्त पड़े संगठन में फिर से जान फूंकना आसान नहीं होगा. 

इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी तो CWC की बैठक में रो पड़े चिदंबरम, बोले- लोग सुसाइड कर सकते हैं

वहीं दूसरी ओर राहुल के बाद फिलहाल ऐसा कोई नेता दिखाई नहीं दे रहा है जिसकी सर्वमान्यता पूरी पार्टी में हो. राहुल गांधी पहले ही प्रियंका को पार्टी की कमान देने की बात से इनकार कर चुके हैं. अगर मान लिया पार्टी प्रियंका गांधी को कमान सौंपती भी है तो इससे एक गलत संदेश दिया जाएगा क्योंकि प्रियंका भी एक तरह से उत्तर प्रदेश में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन रायबरेली छोड़ एक भी सीट पार्टी नहीं जीत पाई. हालांकि यह सीट भी सोनिया गांधी के नाम पर कांग्रेस के खाते में आई है. 

राहुल गांधी का इस्तीफा सिर्फ एक नाटक - प्रवेश वर्मा​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi News, CWG Meeting, Priyanka Gandhi, Lok Sabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com