विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2019

सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका की एंट्री: '... दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका'

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाते ही भारतीय राजनीति में बुधवार को मोस्ट अवेटेड पोलिटिकल एंट्री हो गई. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने का फैसला सियासी तौर पर काफी अहम है.

सोशल मीडिया पर छाई प्रियंका की एंट्री: '... दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका'
प्रियंका गांधी बनीं कांग्रेस की महासचिव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाते ही भारतीय राजनीति में बुधवार को मोस्ट अवेटेड पोलिटिकल एंट्री हो गई. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने का फैसला सियासी तौर पर काफी अहम है. यही वजह है कि जैसे ही कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी को लेकर यह घोषणा की गई, वैसे ही ट्विटर पूरी तरह से 'प्रियंकामय' हो गया. ट्विटर पर प्रियंका गांधी अलग-अलग तरह से ट्रेंड करने लगीं. पक्ष से लेकर विपक्ष तक हैशटैग के साथ प्रियंका गांधी को लेकर पोस्ट करते दिखे. कोई प्रियंका गांधी की एंट्री पर बधाई दे रहा था तो कोई इस फैसले का मजाक. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर बुधवार को प्रियंका गांधी पूरी तरह से छाई रहीं. 

रायबरेली की जनता से बोले राहुल गांधी: अब एक नहीं, आपके 3 सिपाही हैं, महासचिव बनते ही प्रियंका आपके दर्शन करने आएंगी

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान देने के फैसले के बाद सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर प्रियंका गांधी छाई रहीं. प्रियंका गांधी के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई तरह के नारे, स्लोगन दिखाई दिए. कुछ यूजर ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस के लिए नई किरण और उम्मीद बताया तो कई ने कहा कि अब मोदी की आंधी नहीं बल्कि प्रियंका की आंधी चलेगी. 

पीएम मोदी के वाराणसी या योगी के गढ़ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कपिल सिब्बल के ट्वीट से अटकलें तेज

कांग्रेस प्रवक्ता जसवीर शेरगिल ने अपने ट्विटर पर लिखा- अब आएगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जीत की आंधी, क्योंकि आ गई हैं प्रियंका गांधी.

एक यूजर ने लिखा- प्रियंका गांधी आई हैं, नई रौशनी लाई हैं.

यह प्रियंका गांधी है, देश की दूसरी इंदिरा गांधी है.

एक यूजर ने लिखा- दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका-बहन प्रियंका

'मिशन: दुबई टू अमेरिका'... और प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल गांधी ने ऐसे लिखी 'पॉलिटिकल स्क्रिप्ट'

प्रियंका गांधी की एंट्री को एक यूजर ने इंदिरा 2.0 बताया और कहा कि खेल अब शुरू हुआ है. 

बता दें कि प्रियंका गांधी अभी अमेरिका में हैं. यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को देखते हुए यूपी में खुद को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी की कमान क्रमश: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो एक समय कांग्रेस 10 सीटों की ओर देख रही थी, मगर प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की नजर अब कम से कम 30 सीटें जीतने पर हो गई हैं. 

VIDEO- प्रियंका गांधी कांग्रेस की बनीं महासचिव

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi Vadra, Rahul Gandhi, Lok Sabha Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com