न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहली पारी में सात सौ से ऊपर का स्कोर खड़ा करने के बावजूद टेस्ट ड्रॉ छूटा, तो सारा का सारा ठीकरा पिच पर फूटा. और दूसरी पारी में बुमराह एंड कंपनी के पलटवार करने में विफल रहने के बाद बात भी सही थी. और अब जब टीम इंडिया की नजर क्राइस्टचर्च में हेडिग्ले ओवल में दूसरे टेस्ट में सीरीज जीतने पर लगी है, तो यह भी साफ है कि यहां भी पिच न्यूजीलैंड की 'पारंपरिक पिच' नहीं ही मिलने जा रही. और हां, यह बात को पहला टेस्ट खत्म होने के बाद पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने ही कह दी थी, पिछल 10 साल में न्यूजीलैंड की पिचों में बदलाव हुआ है.' और यही वजह है कि क्राइस्टचर्च में भी पिच में कुछ नया ही नहीं होने जा रहा. और यह वजह है कि अब मिले ताजा संकेतों के हिसाब से गौतम ने वेलिंगटन में सिराज से भी बड़ी चूक (गुरनूर बरार को न खिलाना) में सुधार करते हुए गुरनूर बरार पर दांव लगाने को तैयार हैं, जो क्राइस्टचर्च पहुंचने के बाद बारिश के बीच बल्लेबाजों के ग्रुप से अलग गेंदबाजों के साथ खासी तैयारी करते दिखाई पड़े.
मामला बेसिन रिजर्व ही जैसा!
हेडिग्ले ओवल की पिच अगले पांच दिन कैसा बर्ताव करेगी, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन टेस्ट की पूर्व संध्या पर पिच वेलिंगटन की तरह ही हरी-भरी दिखाई पड़ी. मतलब बात यह है कि पिच पर वेलिंगटन की तरह ही घास छोड़ी गई है. मतलब शुरुआती दो दिन तो यहां वैसा ही दिखने को मिलेगा, जैसा वेलिंगटन में दिखा था.
मतलब सीमरों को मदद. और इससे ज्यादा भी दिख सकता है क्योंकि हुई बारिश और मौसम ने एक 'एक्स्ट्रा लेयर' पेसरों को भुनाने के लिए दे दी है.भी भी इस बात की संभावना है कि क्राइस्टचर्च की पिच वेलिंगटन की तरह ही व्यवहार कर सकती है. और यही वजह है कि गौतम ने अपना 'गंभीर हथियार' निकाल लिया है.
डिटेल से जानें हेडिग्ले ओवल की की पिच का चरित्र
शुरुआती दिन (दिन 1 और 2): पिछले कुछ सालों में मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी-खासी घास छोड़ी जाती रही है. इस बार भी ऐसा होता दिख रहा है, जिससे जिससे तेज गेंदबाजों को जबरदस्त सीम मूवमेंट, स्विंग और अतिरिक्त बाउंस मिलता है. पहले सत्र में बल्लेबाजी करना यहां बेहद चुनौतीपूर्ण होता है.
मध्य और अंतिम दिन (दिन 3 से 5): हालिया समय में जैसे-जैसे यहां मैच आगे बढ़ता है, तो धूप निकलने और रोलिंग के कारण पिच सूखती है. इससे बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर (सपाट) हो जाती है. तीसरे और चौथे दिन यहाँ बड़े स्कोर बनते हैं.
गौतम लगाने जा रहे गंभीर दांव
पिछले मैच में मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाने के कारण गंभीर को दुनिया भर की आलोचना झेलनी पड़ी थी. लेकिन गावस्कर को छोड़कर ज्यादातर विद्वान सबसे बड़ असल गलती को बताने से चूक गए कि लंबी, कद-काठी के गुरनूर बरार को क्यों नहीं खिलाया. बहरहाल, अब ताजा संकेत यह हैं कि गुरनूर बरार क्राइस्टचर्च में करियर का आगाज कर सकते हैं. बारिश के कारण टीम इंडिया ने हेडिग्ले में टीम इंडिया के फर्स्ट बैच ने इनडोर प्रैक्टिस की. करने को ज्यादा नहीं था, तो साइड आर्मर्स ने बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराई. वहीं, ग्रुप से दूर पेसर बुमराह, आकाश दीप, अंशुल कांबोज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मेन ग्राउंड पर प्रैक्टिस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन संकेत पूरे हैं कि गंभीर मैच में लंबू गुरनूर बरार को खिलाने जा रहे हैं. वनडे सीरीज में उनकी उछाल, पेस, सीम और स्विंग ने कीवी बल्लेबाजों को कैसे लपेटे में लिया, वह सभी ने देखा. और उनकी मनोदशा किस स्तर की चल रही है, यह भी सभी ने हुई झड़प में देखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं