विज्ञापन

प्रियंका गांधी के पास कितनी संपत्ति? जानिए वायनाड सीट पर दाखिल हलफनामे में क्या दी है जानकारी

Priyanka Gandhi Property: प्रियंका गांधी ने आज वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इसमें उन्होंने अपने बारे में सभी जानकारी चुनाव आयोग को दी है. जानिए क्या-क्या बताया...

प्रियंका गांधी के पास कितनी संपत्ति? जानिए वायनाड सीट पर दाखिल हलफनामे में क्या दी है जानकारी
Priyanka Gandhi Affidavit: प्रियंका गांधी का दाखिल हलफनामा.

Priyanka Gandhi Assets: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad By Election) से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया और इस मौके पर खुद को स्थानीय लोगों के परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि वह उनके स्नेह को संजोकर आगे बढ़ेंगी तथा इस क्षेत्र की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी. यहां खुद देखिए प्रियंका गांधी के हलफनामे की खास बातें-

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया है कि उन पर तीन मुकदमे चल रहे हैं. इसमें धारा 420, 469, 188, 269, 270, 9 और 51 हैं. दो मामले यूपी के हैं और एक मध्य प्रदेश का है. वहीं पढ़ाई की बात करें तो प्रियंका गांधी ने बताया है कि उन्होंने 1989 में दिल्ली के जीसस एंड मैरी से बारहवीं पास की. 1993 में डीयू के जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रैजुएशन की. 2010 में इंग्लैंड के University of Sunderland से ओपन डिस्टेंट लर्निंग के तहत Buddhist Studies में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा किया है.

प्रियंका गांधी के वायनाड से नामांकन की देखें तस्वीरें, सोनिया-राहुल भी रहे साथ, जानिए मुकाबले में कौन 

कांग्रेस महासचिव ने अपने राजनीतिक अनुभव की कमी के आरोपों को लेकर नामांकन भरने से पहले की गई जनसभा में विरोधियों को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है क्योंकि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पति रॉबर्ट वाद्रा, पुत्र रेहान राजीव वाद्रा, प्रियंका गांधी के राजनीतिक जीवन के इस बेहद महत्वपूर्ण पल के साक्षी बने.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
जिस पराली से सब परेशान वो ही बनी कमाई का जरिया, एक कारोबारी की पहल आई काम
प्रियंका गांधी के पास कितनी संपत्ति? जानिए वायनाड सीट पर दाखिल हलफनामे में क्या दी है जानकारी
उत्तराखंड: कमर्शियल इस्तेमाल के लिए झरनों-अंडरग्राउंड वाटर पर लगेगा टैक्स, धामी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
Next Article
उत्तराखंड: कमर्शियल इस्तेमाल के लिए झरनों-अंडरग्राउंड वाटर पर लगेगा टैक्स, धामी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com