विज्ञापन

राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: प्रियंका गांधी ने मेहमानों को बेटे-बहू से कराया रूबरू, जानिए क्या रहा खास

धनतेरस के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक आवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस के सांसदों, मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।.

राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: प्रियंका गांधी ने मेहमानों को बेटे-बहू से कराया रूबरू, जानिए क्या रहा खास
  • धनतेरस के अवसर पर राहुल गांधी ने अपने आवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया.
  • समारोह में हाल के कांग्रेस आंदोलनों में सक्रिय रहे कार्यकर्ता भी विशेष रूप से आमंत्रित थे.
  • राहुल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया.

धनतेरस के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसदों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से बुलाया गया, जिन्होंने हाल के दिनों में कांग्रेस के आंदोलनों, प्रदर्शनों और रैलियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, एनएसयूआई से जुड़े जामिया के वे छात्र नेता भी समारोह का हिस्सा बने, जिन्होंने लंबे समय तक भूख हड़ताल कर छात्र संघ की मांगों को लेकर आंदोलन चलाया था.

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी इस दौरान अपने सामान्य टी-शर्ट वाले अंदाज के बजाय कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. उन्होंने कार्यक्रम में आए नेताओं, कार्यकर्ताओं और अतिथियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश भी दिया.

समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. उन्होंने अपने बेटे रिहान गांधी और उनकी मंगेतर अविवा बेग का परिचय कार्यक्रम में शामिल मेहमानों से कराया. रिहान और अविवा ने पिछले वर्ष सगाई की थी और दोनों की शादी जल्द होने की चर्चा है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस आयोजन में शामिल हुईं.

राहुल गांधी के आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद गर्मजोशी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राजनीतिक और संगठनात्मक चर्चाओं के साथ-साथ त्योहार की खुशियां भी साझा की गईं. खास बात यह रही कि त्योहार के अवसर पर राहुल गांधी द्वारा इस तरह का बड़ा दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का यह पहला मौका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें : SIR में कट गया नाम? दिल्ली समेत 7 राज्यों के वोटरों को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com