विज्ञापन

'भाजपा मेरी मां है, बेटा कभी मां पर कृपा नहीं करता', 2014 में जीत के बाद पीएम मोदी का वो पहला भाषण, आडवाणी का जिक्र कर भावुक हो गए थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार के आज 12 साल पूरे हो गए हैं. 26 मई को 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. बीजेपी की जीत के बाद पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में उनका भाषण आज भी यादगार है.

'भाजपा मेरी मां है, बेटा कभी मां पर कृपा नहीं करता', 2014 में जीत के बाद पीएम मोदी का वो पहला भाषण, आडवाणी का जिक्र कर भावुक हो गए थे
PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण
नई दिल्ली:

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के आज 26 मई को 12 साल पूरे हो गए हैं. 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव के जो रिजल्ट आए थे, उसके बाद 20 मई को पीएम मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना गया था. जबकि 26 मई को उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. 20 मई को पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में भाषण के दौरान उन्होंने ऐसी कुछ यादगार बातें कही थीं. अटल, आडवाणी और पार्टी के लंबे संघर्ष को भी याद किया था.

ये आशा-अपेक्षाओं की जीत - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैंने ऐसे भी लोग देखे हैं, जिनके शरीर में एक ही कपड़ा था, लेकिन हाथों में भाजपा का झंडा था. ये तबका आशा और अपेक्षाओं के साथ भाजपा से जुड़ा है. हमारा सपना उनके सपनों को सच करने का है. अगर देश की जनता ने त्रिशुंक संसद बनाई होती तब यह कह सकते थे कि सरकार के प्रति सिर्फ गुस्से का परिणाम आया है. लेकिन भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का मतलब होता है कि लोगों ने आशा और विश्वास के लिए मतदान दिया है. ये पूरा चुनाव और जनादेश उम्मीद का है.

हम चलें या न चलें, देश चल पड़ा है

2013 में गुजरात चुनाव में जीत के वक्त मेरे मुंह से एक बात निकली थी, मैंने कहा था, हम चलें या न चलें, देश चल पड़ा है. आज हम बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं तो उसका कारण यही है. अब जिम्मेदारी का दौर शुरू होता है. आजाद हिन्दुस्तान में पैदा हुए किसी व्यक्ति के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनी है. हमें देश के लिए मर मिटने का सौभाग्य नहीं मिला है, लेकिन करोड़ों लोगों ने देश के लिए जीने का अवसर दिया है. आजाद हिन्दुस्तान में पैदा हुए हर देशवासियों का सपना साकार करना है. 

जब भावुक हो गए थे नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आडवाणी जी ने कहा कि नरेंद्र भाई ने कृपा की है... मेरी उनसे प्रार्थना है कि ये शब्द उपयोग न करें. इतना कहते ही वो भावुक हो गए थे और उन्होंने अपने आंसुओं को छिपाने के लिए सिर नीचे कर लिया था. फिर उन्हें पानी पीने को दिया गया और फिर 1 मिनट के विराम के बाद उन्होंने दोबारा बोलना शुरू किया.

कृपा तो पार्टी ने मुझ पर की है...

पीएम मोदी ने कहा, क्या मां की सेवा कभी कृपा हो सकती है. कतई नहीं हो सकती है. जैसे भारत मेरी मां है, वैसे ही भाजपा भी मेरी मां है और इसलिए बेटा कभी मां पर कृपा नहीं कर सकता है, वो सिर्फ समर्पित भाव से मां की सेवा करता है. कृपा तो पार्टी ने की है, जो मुझे मां की सेवा का अवसर दिया है. भाइयों-बहनों, मैं कभी ये सोच नहीं रखता हूं कि पुरानी सरकारों ने कुछ किया नहीं है. देश आजाद हुआ है, तब से सरकारों ने अपने-अपने तरीके से देश की सेवा का प्रयास किया है. जो-जो अच्छा हुआ है, वे सभी सरकारें बधाई के लिए पात्र हैं, उन सरकारों का नेतृत्व करने वाले भी बधाई के पात्र हैं. अच्छाई आगे लेकर चलें और हम भी देश को अच्छा देकर जाएं. ये हमारे मन का भाव रहा तो देशवासियों को निराश होने की नौबत नहीं आएगी. 

अटलजी का भी जिक्र किया

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था, अगर स्वास्थ्य ठीक होने के कारण अटलजी हमारे पास हो तो कितना अच्छा रहता. ये सोने पर सुहागा वाला बात होती. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, BJP Government 12 Years, NDA Government 12 Years, Modi 3.0, PM Modi Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com