विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

पुदुच्चेरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया

BJP और उसके सहयोगी दल की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुदुच्‍चेरी में राष्‍ट्रपति शासन की सिफारिश की थी.

पुदुच्चेरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया
पुदुच्‍चेरी में गुरुवार को राष्‍ट्रपति शासन लागू कर दिया गया (प्रतीकात्‍मक फोटो)
पुदुच्‍चेरी:

पुदुच्‍चेरी में राष्‍ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. BJP और उसके सहयोगी दल की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पुदुच्‍चेरी में राष्‍ट्रपति शासन की सिफारिश की थी. पुदुच्चेरी में नारायणसामी की कांग्रेस सरकार ने बहुमत खो दिया है. वहां सोमवार को विश्वास मत परीक्षण होना था लेकिन मुख्यमंत्री नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी व उनके सहयोगी दलों की ओ से सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किए जाने के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर तमिलसाई सुंदरराजन की ओर से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की गई थी.

"विधायकों को धमकाया गया": NDTV से बोले, पुदुच्चेरी की सत्ता गंवाने वाले नारायणसामी

पिछले हफ्ते कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की सरकार संकट में आ गई थी. रविवार को भी दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वी नारायणसामी के पास बस 11 विधायकों का साथ रह गया था, बल्कि विपक्षी दलों के पास कुल 14 विधायक थे. कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक थे. सोमवार को सीएम नारायणसामी ने इस्‍तीफा दे दिया, बाद में उन्‍होंनेे बीजेपी और एनआर कांग्रेस पर उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President Rule, Puducherry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com