विज्ञापन

पांचवी बार एन रंगासामी ने संभाली पुडुचेरी की कमान, दो मंत्रियों के साथ ली सीएम पद की शपथ

Pudcherry CM Oath: उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री रंगासामी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली है. राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली और वह यानम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

पांचवी बार एन रंगासामी ने संभाली पुडुचेरी की कमान, दो मंत्रियों के साथ ली सीएम पद की शपथ
puducherry cm oath
  • एन. रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ ग्रहण की
  • पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन के साथ एन. रंगासामी की पार्टी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने सरकार बनाई है
  • मल्लाडी कृष्णा राव और भाजपा के ए. नमस्सिवायम ने भी मंत्री पद की शपथ उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन के समक्ष ली
नई दिल्ली/ पुडुचेरी:

रंगासामी ने पांचवीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. अब पश्चिम बंगाल और असम के बाद केंद्रशाषित राज्य पुडुचेरी में भी सरकार का शपग्रहण पूरा हो गया. वैसे देखें तो सिर्फ केरल में सीएम के ऐलान की देरी है. एन. रंगासामी ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के संस्थापक भी हैं. यहां भाजपा गठबंधन में है.

सीएम रंगासामी के अलावा AINRC नेता मल्लाडी कृष्णा राव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ए. नमस्सिवायम ने भी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है.  उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली है. राव ने तेलुगु भाषा में शपथ ली और वह यानम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. यानम, आंध्र प्रदेश में स्थित पुडुचेरी का क्षेत्र है. 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष भी मंच पर मौजूद रहे. एनडीए ने केंद्र शासित प्रदेश में 9 अप्रैल को हुए चुनाव में जीत के साथ ही एक बार फिर सत्ता हासिल की थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगास्वामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puducherry CM, Puducherry Cm Oath, N Rangaswamy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com