विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त

नौ अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव में AINRC के नेतृत्व वाले NDA की शानदार जीत के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है जो 13 मई को शपथ लेंगे
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 30 सदस्यीय विधानसभा में कुल 18 सीटें जीती हैं
  • उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और अधिसूचना शपथ ग्रहण से प्रभावी होगी
पुडुचेरी:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, "राष्ट्रपति एन रंगासामी को पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हैं, जो उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगा."

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिसूचना के बाद उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. सूत्रों ने आगे बताया कि रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

9 अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव में AINRC के नेतृत्व वाले NDA की शानदार जीत के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के लिए तैयार हैं. चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) ने 16 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 10 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं एनडीए के अन्य घटक दलों, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और लाचिया जननायगा काची (एलजेके) ने एक-एक सीट जीती. 30 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के पास 18 सीटें हैं. इसके अलावा, तीन मनोनीत सदस्य भी होंगे.

विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने पांच सीटें जीतीं और कांग्रेस ने एक, जबकि नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने दो सीटें जीतीं.

इसे भी पढ़ें: 'कोई नहीं पसंद!' - बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुदुचेरी में सबसे अधिक NOTA वोट यहां पड़े

इसे भी पढ़ें: पत्नी- बेटा- दामाद, तीनों MLA बने... चुनावी दंगल में ‘लॉटरी किंग' Santiago Martin फैमिली का कमाल

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President Draupadi Murmu, Rangasamy, Chief Minister Of Puducherry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com