फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने दुख जताया है. अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी ने भी श्याम बेनेगल के निधन पर दुख जताया. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "श्याम बेनेगल का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. एक बेहतरीन कहानीकार, उनकी फिल्मों ने कला और वास्तविकता को जोड़ा, अनसुनी बातों को आवाज दी और समानांतर सिनेमा के स्वर्णिम युग को आकार दिया. उनकी विरासत फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी."
Shyam Benegal's passing marks the end of an era in Indian cinema. A master storyteller, his films bridged art and reality, giving voice to the unheard and shaping the golden age of parallel cinema. His legacy will continue to inspire filmmakers and cinephiles alike. Om Shanti 🙏…
— Priti Adani (@AdaniPriti) December 23, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की पुष्टि उनके पारिवारिक मित्र ने की. 14 दिसंबर को ही उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया था.
श्याम बेनेगल को नए दौर की फिल्मों के लिए याद किया जाता है. उन्होंने ‘अंकुर', ‘निशांत', ‘मंथन' और 'भूमिका' जैसी फिल्में बनाई थी. श्याम को साल 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था. साल 2007 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था. उन्होंने 1980 के दशक के मध्य में दूरदर्शन के लिए धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' भी बनाई थी.
वह इकलौते फिल्म निर्देशक थे, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पांच बार जीता था. इसके अलावा श्याम बेनेगल को साल 2012 में साउथ एशियन सिनेमा फाउंडेशन के एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उनको भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार लंदन में दिया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं