विज्ञापन

Exclusive: एक अपराधी को टिकट कैसे मिल सकता है? डिब्रूगढ़ सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से सवाल

प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राइमरी सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा. उन्होंने इस्तीफे में लिखा, "आज बहुत दुख के साथ मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी पदों, खास अधिकारों और प्राइमरी मेंबरशिप से अपना इस्तीफा दे रहा हूं." पत्र में शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पार्टी से अलविदा कहा.

Exclusive: एक अपराधी को टिकट कैसे मिल सकता है? डिब्रूगढ़ सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का कांग्रेस से सवाल
एनडीटीवी संग बातचीत के दौरान प्रद्युत बोरदोलोई
  • असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
  • बोरदोलोई ने पार्टी के एक विधायक पर हमला करवाने का आरोप लगाते हुए उसे टिकट नहीं देने की मांग की थी
  • पुलिस जांच में पता चला कि विधायक आसिफ नजर के करीबी ने बोरदोलोई पर हमला किया था और बाद में उसका स्वागत किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

असम चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही. असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. असम के कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगी रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले प्रद्युत बोरदोलोई ने असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर पार्टी के एक विधायक को अपराधी बताते हुए टिकट नहीं देने की मांग की थी. नौगांव सीट से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत असम के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं. NDTV से बात करते हुए बोरदोलोई ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र से एक कांग्रेस विधायक ने बीते पंचायत चुनाव के दौरान मुझ पर हमला करवाया था. इस बारे में मुझे पहले पता नहीं था, शुरुआत में मुझे लगा कि ये भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कराया गया होगा. फिर इस मामले की जांच हुई.

मेरे ऊपर हमला करने वाले का स्वागत

बोरदोलोई ने आगे कहा कि इसके बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि लहरीघाट विधानसभा सीट से विधायक आसिफ नजर के बेहद करीबी शख्स ने हमला किया था. हालांकि मुझे ये नहीं पता कि ये किसी राजनैतिक वजह से ऐसा हुआ. मेरे ऊपर हमला करने वाला हमलवार जब बेल पर बाहर आया तब आसिफ ने उसका स्वागत किया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई से मुलाकात करवाई. ये मेरा अपमान है. इसलिए मैंने इस बारे में प्रभारी को पत्र लिखा है. एक अपराधी को टिकट कैसे मिल सकता है?

ये भी पढ़ें : असम चुनाव 2026: BJP 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सहयोगियों के पाले में आईं 37 सीटें

क्या बोरदोलोई बगावत करेंगे?

अगर पार्टी विधायक का टिकट नहीं काटती तो क्या बोरदोलोई बगावत करेंगे? इस सवाल पर बोरदोलोई ने कहा, “मुझे आलाकमान पर भरोसा है. मैं 16 साल की उम्र से कांग्रेस के साथ हूं और संघर्ष किया है. चार बार विधायक और तरुण गोगोई की सरकार में पंद्रह साल मंत्री रहा हूं. कांग्रेस मेरे डीएनए में है लेकिन ये सांठ–गांठ मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. मैं अपने भविष्य की तरह देख रहा हूं. मैंने हमेशा असम के लोगों के लिए काम किया है.” कांग्रेस ने असम की 65 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. हालांकि लहरीघाट सीट पर अबतक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है. विधायक आसिफ़ नज़र को गौरव गोगोई और सांसद रकीबुल हुसैन का करीबी माना जाता है.

ये भी पढ़ें : असम में कांग्रेस की एक और मुसीबत! विधायक का टिकट कटवाने के लिए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने खोला मोर्चा

प्रियंका गांधी के संज्ञान में मामला

सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि आसिफ़ कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य इमरान मसूद की आवभगत करते भी नज़र आए थे. असम में टिकट बंटवारे के लिए गठित स्क्रीनिंग कमिटी की अगुवाई प्रियंका गांधी कर रही हैं. असम की बची हुई सीटों पर कांग्रेस अगले एक–दो दिन में उम्मीदवार तय करने वाली है. बोरदोलोई के मुताबिक यह मामला प्रियंका गांधी के संज्ञान में भी है. ज़ाहिर है देखना दिलचस्प होगा कि क्या सांसद बोरदोलोई के दबाव में आसिफ़ नज़र की टिकट काटती है? अगर ऐसा नहीं होता है बोरदोलोई क्या करेंगे? कुछ दिनों पहले ही असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल हो हुए थे. 

ऐसे में वरिष्ठ नेता विद्युत बोरदोलोई ने बगावत की तो विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक और बड़ा मुसीबत बन गई है. कांग्रेस ने बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई को मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवार भी बनाया हुआ है. असम में कांग्रेस दस सालों से सत्ता से दूर है. राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com