विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले स्नैप प्रोटेस्ट की आशंका, दिल्ली में 24 हजार मेहमानों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

इस बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 24 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. समारोह की सुरक्षा के लिए करीब 12 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस से पहले स्नैप प्रोटेस्ट की आशंका, दिल्ली में 24 हजार मेहमानों की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

नई द‍िल्‍ली: राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने अभूतपूर्व और के लेयर की सुरक्षा-व्यवस्था लागू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों, खालिस्तानी एलिमेंट्स और अचानक होने वाले (स्नैप) प्रोटेस्ट की आशंका को देखते हुए यह व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है.

इस बार लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब 24 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. समारोह की सुरक्षा के लिए करीब 12 हजार दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी.

1000 से ज्‍यादा CCTV कैमरे करेंगे न‍िगरानी

निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लाल किला और आसपास के महत्वपूर्ण जगहों पर 1,000 से अधिक अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वीडियो एनालिटिक्स की सुविधा होगी, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग, भीड़ प्रबंधन, लोगों की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाने में मदद मिलेगी.

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक्सेस कंट्रोल, एंटी-सबोटाज जांच, क्विक रिएक्शन टीम (QRT), रणनीतिक स्थानों पर स्नाइपर्स, इमारतों की छतों पर सुरक्षा बलों की तैनाती, विशेष SWAT कमांडो, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, वाहनों की सघन जांच, लगातार गश्त और पूरे सुरक्षा क्षेत्र में कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों के मुताब‍िक, मौजूदा सुरक्षा खतरे और खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए यह सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है. इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों, खालिस्तानी तत्वों और अचानक होने वाले विरोध प्रदर्शनों की आशंका को विशेष रूप से शामिल किया गया है. इसके अलावा दिल्ली के महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, संवेदनशील इलाकों, रणनीतिक स्थानों और बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें- पलूशन सर्टिफिकेट पर SC पहुंचा वोल्वो कार मालिक, अदालत बोली- प्रदूषण के खिलाफ जंग में साथ दो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2026, Delhi News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com