विज्ञापन

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गुरुग्राम के पटौदी रोड, सेक्टर 10 में भरा पानी, सफदरजंग फ्लाईओवर पर रेंगते दिखे वाहन, Video

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को हो रही है. जाम के हालात पैदा हो गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश.
  • दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है
  • सफदरजंग फ्लाईओवर पर भारी जाम लगा हुआ है जिससे वाहन बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं
  • बारिश की वजह से कई इलाकों में दिन में अंधेरा छा गया है और लोग छतरी लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं
नई दिल्ली:

सावन के महीने में बारिश होना आम बात है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है, वहीं कई जगहों पर भारी जाम लगा हुआ है. गाड़ियां रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही हैं. पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सड़क पर बारिश का पानी भरने की वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है. फ्लाईओवर के पास पानी भरने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को हो रही है. 

बारिश से गुरुग्राम हुआ पानी-पानी

गुरुग्राम का हाल भी बहुत बुरा है. भारी बारिश की वजह से कादीपुर, पटौदी रोड और सेक्टर 10 इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया है. ऐसा लग रहा है कि मानो सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. पैदल चलने वालों को लिए तो सड़क पर कोई जगह खाली ही नहीं बची. गुरुग्राम पुलिस ने तमाम कंपनियों को सलाह दी है कि वो अपने कर्मचारियों को आज के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें.

दिल्ली में बारिश से लगा जाम

बारिश की वजह से दिल्ली के सफदरजंग फ्लाईओवर पर भारी जाम लगा हुआ है. वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं.वाहन बहुत ही धीके-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. इससे सबसे ज्यादा परेशानी सुबह-सुबह दफ्तर और काम पर जाने वालों को झेलनी पड़ रही है.

दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में बारिश की वजह से पानी भर गया है. वाहन पानी में घुसकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं. 

दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर मूसलाधार बारिश हो रही है. बादल इतने घने हैं कि दिन में अंधेरा छा गया है. लोग छतरी के सहारे सड़क पर निकल रहे हैं. दोपहिया वाहन सवार भी हाथ में छाता लिए नजर आ रहे हैं. 

आईटीओ के पास भी झमाझम हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भरा हुआ है. गनीमत यह है कि फ्लाईओवर के नीचे रास्ता साफ है, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है. 

दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. लगातार हो रही बारिश और आसमान में छाए घने बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग ने 6 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-NCR Rain, Delhi-NCR Rain News, Rain In Delhi NCR, Delhi Barish, Barish Kahan Hogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com