विज्ञापन

CJP प्रवक्ता सौरव दास के घर में घुसकर यूट्यूबर्स ने बनाया वीडियो; प्राइवेसी का उल्लंघन, दिल्ली पुलिस से शिकायत

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि कुछ यूट्यूबर्स और अन्य लोग उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली स्थित उनके घर में अवैध रूप से घुसे और अंदर के वीडियो ऑनलाइन साझा किए. उन्होंने दिल्ली पुलिस से आपराधिक घर में घुसपैठ, धमकी, मानहानि और साजिश के आरोपों में कार्रवाई की मांग की है.

CJP प्रवक्ता सौरव दास के घर में घुसकर यूट्यूबर्स ने बनाया वीडियो; प्राइवेसी का उल्लंघन, दिल्ली पुलिस से शिकायत
CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप, यूट्यूबर्स ने घर में घुसकर वीडियो बनाया; दिल्ली पुलिस से शिकायत
दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने अपने दिल्ली स्थित आवास की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि कुछ यूट्यूबर्स और अन्य लोग उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर में अवैध रूप से घुसे और अंदर के वीडियो सार्वजनिक किए. सौरव दास ने इसे केवल निजी जीवन में दखल नहीं, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस को औपचारिक शिकायत भेजते हुए आरोपियों पर आपराधिक घर में घुसपैठ, आपराधिक धमकी, मानहानि और आपराधिक साजिश जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है. पार्टी ने भी इस घटना को निजता का उल्लंघन बताया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद विवाद

सौरव दास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनलों ने उनके घर में घुसकर अंदर के दृश्य दिखाए हैं. उन्होंने कहा कि यह उनकी निजता पर हमला है और इससे उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है. दास ने यह भी आशंका जताई कि अगर इस घटना के बाद कोई असामाजिक तत्व उनके घर पर हमला करता है, तो वे यूट्यूबर्स और उनके साथ समन्वय कर रहे लोग सीधे जिम्मेदार होंगे.

दिल्ली पुलिस को दी औपचारिक शिकायत

सौरव दास ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में घुसे.

उन्होंने कहा,“मैंने अपनी गैरमौजूदगी में मेरे आवास में अवैध रूप से घुसने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. मैंने उनके खिलाफ आपराधिक घर में घुसपैठ, आपराधिक धमकी, मानहानि और आपराधिक साजिश की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है.”

दास ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि इस तरह की धमकाने वाली कार्रवाई न तो उन्हें चुप करा सकती है और न ही उन्हें डराकर पीछे हटाया जा सकता है.

CJP ने कहा, गलत सूचना के कारण हुआ घटनाक्रम

CJP नेता आशुतोष रांका ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि गलत सूचना के चलते कुछ यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स सौरव दास के आवास पर पहुंचे और उनके घर में घुसने की कोशिश की. रांका ने कहा कि इस घटना से सौरव दास और उनके परिवार की निजता का उल्लंघन हुआ है. पार्टी का कहना है कि किसी भी राजनीतिक मतभेद या बयानबाजी के बावजूद किसी व्यक्ति के निजी घर में प्रवेश करना कानूनी और नैतिक रूप से गलत है.

सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

सौरव दास ने कहा कि घर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक होने से उनकी लोकेशन और निजी स्पेस उजागर हुआ है. इससे उनके और परिवार के लिए सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है. उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें : CJP की तरफ से सरकार से डील करने वाले सौरव दास कौन हैं? जानें क्या करते हैं नौकरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saurav Das, Cjp Spokesperson Saurav Das, Privacy Breach, YouTubers, Delhi Police Complaint
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com