सात राज्यों की 13 सीटों के विधानसभा उपचुनावों (Assembly By-elections) के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. एक तरफ जहां इस चुनाव के नतीजों से कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में शामिल विपक्षी दल उत्साहित हैं वहीं दूरी तरफ बीजेपी (BJP) हार के कारणों को जानने के लिए मंथन में जुट गई है. अब आने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी सक्रिय हो गई है. सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तराखंड में बीजेपी की बैठकें होंगी. उधर कर्नाटक में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में बीजेपी सत्ताधारी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलने की तैयारी कर चुकी है. देश भर में आज होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में यहां जानिए.
सात राज्यों में 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में विपक्ष के इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत के बाद अब सबकी निगाहें यूपी पर टिकी हैं. उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. बीजेपी के सभी शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं से इन 10 सीटों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है. सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन जारी रखेंगी, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वे एकजुट हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
महाराष्ट्र में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को बीजेपी की बड़ी बैठक बुलाई गई है. मुंबई में सोमवार को बीजेपी की बैठक होगी. इस बैठक में महाराष्ट्र के प्रभारी और सह प्रभारी दोनों मौजूद रहेंगे. बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. बैठक में सीट शेयरिंग और सहयोगी दलों के साथ-साथ चुनावी तैयारियों के रोड मैप पर भी चर्चा होगी.
उत्तराखंड में बीजेपी की हार पर मंथन
उत्तराखंड बीजेपी संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को देहरादून में होगी. बैठक में मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम और नगर पालिका चुनावों पर भी चर्चा होगी.
कर्नाटक में सरकार पर आक्रामक बीजेपी
कर्नाटक विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. राज्य विधानसभा के इस 10 दिवसीय मानसून सत्र में राजनीतिक घमासान मचने के आसार हैं. जहां विपक्षी गठबंधन विभिन्न कथित अनियमितताओं के संबंध में सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस विपक्ष पर हमला बोलकर बाजी पलटने की तैयारी में जुटी है.
'असली शिवसेना' का विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
महाराष्ट्र में 'असली शिवसेना' का विवाद अब भी जारी है. शिवसेना पार्टी और धनुष-बाण चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे को आवंटित करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है.
वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सुधार एजेंडे की रूपरेखा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024-25 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के आर्थिक सुधार के एजेंडे की रूपरेखा सोमवार को पेश करेंगी. 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने सुझाव दिया है कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. वित्त मंत्री की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए जाने की संभावना है. उन्होंने केंद्रीय बजट 2021 में दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी, लेकिन सुधार के यह उपाय अब तक लंबित हैं.
महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की अपील की है. एक तरफ जहां महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मुंबई, पालघर और ठाणे में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
शहरी नक्सलवाद के खिलाफ अधिनियम लाने की तैयारी
महाराष्ट्र सरकार नक्सलवाद, और खास तौर पर शहरी नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विशेष जन सुरक्षा अधिनियम लाने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि मौजूदा कानून के तहत शहरी नक्सली खुद की सुरक्षा करने में सक्षम हैं, जिसकी वजह से नक्सलवाद पनप रहा है. इस नए कानून के जरिए शहरी नक्सलियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि विपक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया है क्योंकि उसे लगता है कि इससे आम लोगों की आजादी खत्म हो जाएगी.
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण का विरोध
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पंडे-पुजारी और आम लोग दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण और उद्घाटन के विरोध में मैदान में उतर आए हैं. बद्रीनाथ धाम के शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद के साथ केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी भी इसका विरोध कर रहे हैं.
भोपाल में सीएम आवास का होगा घेराव
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी नीट परीक्षा घोटाला, नर्सिंग घोटाला और अग्निपथ योजना के खिलाफ भोपाल में सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास का घेराव करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं