विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2025

सीतापुर से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठाया, हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी अंतरिम जमानत

सांसद राकेश राठौड़ के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत को खारिज कर दिया था.

सीतापुर से कांग्रेस सांसद को पुलिस ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठाया, हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी अंतरिम जमानत
कांग्रेस सांसद पर गंभीर आरोप

सीतापुर (Sitapur) से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ (Rakesh Rathore) को पुलिस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से अपने साथ लेकर गई है. दरअसल सांसद राकेश राठौड़ के ख़िलाफ़ रेप का मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत को खारिज कर दिया था. सांसद राकेश राठौड़ को कोर्ट लेकर पहुंची है. जहां उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया.

एंटीसिपेटरी बेल खारिज

हाईकोर्ट से एंटीसिपेटरी बेल खारिज होने के बाद राकेश राठौड़ आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. फिलहाल सरेंडर या अरेस्ट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही राकेश राठौड़ को लेकर गई है. हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में राकेश राठौड़ ने अंतिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी. हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर कहा था कि आरोपी सांसद सरेंडर करें.

जानें क्या है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ के खिलाफ चल रहे बलात्कार के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई थी. सांसद और उनके परिवार के पांच सदस्यों पर सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने तथा पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सांसद और उनके बेटे रत्नम राठौड़ लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Rathore Rape Case, Rakesh Rathore, Sitapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com