विज्ञापन

राकेश राठौड़ क्यों हुए नाराज? खरगे के कार्यक्रम से दूरी और परिसीमन बिल पर कांग्रेस सांसद ने कही यह बात

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व और उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है.

राकेश राठौड़ क्यों हुए नाराज? खरगे के कार्यक्रम से दूरी और परिसीमन बिल पर कांग्रेस सांसद ने कही यह बात
कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़
NDTV
  • राकेश राठौड़ ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और उनसे संपर्क न होने की शिकायत की.
  • राठौड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में अपनी गैरहाजिरी का कारण पार्टी में राय को नजरअंदाज किया जाना बताया
  • राठौड़ ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के इकलौते पिछड़े वर्ग के लोकसभा सांसद हैं.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के भीतर असंतोष एक बार फिर खुलकर सामने आया है. सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले पांच महीनों में उन्होंने उनसे मिलने या उनकी राय जानने के लिए पांच मिनट का समय भी नहीं निकाला. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम में अपनी गैरहाजिरी को लेकर राठौड़ ने कहा कि जब पार्टी में उनकी राय को महत्व नहीं दिया जाता तो वह महज भीड़ का हिस्सा बनकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते.

उन्होंने दावा किया कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के इकलौते पिछड़े वर्ग के लोकसभा सांसद हैं, लेकिन जिस तरह उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे लगता है कि पार्टी को पिछड़े वर्ग के वोटों की जरूरत नहीं है. हालांकि राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस छोड़ने वाले नहीं हैं और पार्टी उन्हें जिस स्थिति में रखेगी, उसी में बने रहेंगे.

राकेश राठौड़ ने कहा कि उनका किसी अन्य दल में जाने का कोई इरादा नहीं है. राठौड़ ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस नेता इमरान मसूद के दावों पर भी तंज कसा. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि उनके पास 200 उम्मीदवार तैयार हैं, 26-26 उम्मीदवारों के हिसाब से आठ चरणों में यह संख्या पूरी हो जाएगी और फिर सरकार भी बन जाएगी. उनके इस बयान को यूपी कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी खींचतान के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

कांग्रेस के 'नाराज' सांसद राकेश राठौड़ ने साफ किया कि परिसीमन बिल पर पार्टी के स्टैंड के साथ हैं. वहीं, उन्होंने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कोई बाजार नहीं है, वो बिके होंगे इसलिए रेट बता रहे हैं.

ये भी पढे़ं : रायपुर से 6 घंटे में विशाखापत्तनम, 594KM लंबे एक्सप्रेसवे का 96% काम पूरा, छत्तीसगढ़-ओडिशा से आंध्र प्रदेश तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Rathore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com