विज्ञापन

कोलकात में रात 2.30 बजे पहुंची पुलिस, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली गई घर की तलाशी

Abhishek Banerjee: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंची है. पुलिस उनके पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय की तलाश कर रही है. इस दौरान ममता बनर्जी भी अभिषेक के घर पर मौजूद थी.

कोलकात में रात 2.30 बजे पहुंची पुलिस, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली गई घर की तलाशी
अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)
कोलकाता:

टीएमसी के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर रात में पुलिस पहुंची. सूत्रों के मुताबिक पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय के खिलाफ कथित तौर पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है. मामले की जानकारी लगते ही ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंच गई थी. बताया जा रहा है कि तलाशी के बाद पुलिस रवाना हो गई थी. इस दौरान ममता बनर्जी पूरे समय अभिषेक के घर में ही थी. बाद में जब पुलिस रवाना हुई तो ममता बनर्जी भी चली गई थी. 

रात में 2.30 बजे पहुंची थी पुलिस

पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस रात में करीब 2 बजकर 30 मिनट पर कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी. पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और तलाशी ली गई थी. पुलिस के साथ केंद्रीयबल के जवान भी साथ थे. जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी पूर्व सीएम ममता बनर्जी को लगी तो वह उनके घर पहुंची. मामला अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से जुड़ा है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

ये भी पढ़ेंः TMC नेता मदन मित्रा के कई ठिकानों पर ED की रेड, सरकारी भर्ती में रिश्वत लेकर नौकरी देने का आरोप

अभिषेक बनर्जी के सहायक से जुड़ा है मामला 

मामला अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय से जुड़ा है. जिन पर वित्तीय धोखाधड़ी का केस है. सुमित राय पर पश्चिम बंगाल के शालबनी में टिकट दिलाने और सरकारी स्कूलों में नौकरी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे थे. जिसके बाद उन पर मामला दर्ज हुआ था. पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. इसी मामले में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पुलिस टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी. पुलिस ने रात में ही घर की तलाशी ली थी. हालांकि सुबह तक पुलिस अभिषेक के घर से रवाना हो गई थी. 

पिछले दिनों सीआईडी पहुंची थी अभिषेक के घर

अभिषेक बनर्जी से भी सिग्नेचर जालसाजी के मामले में सीआईडी जांच कर चुकी है. पिछले दिनों सीआईडी और सीबीआई की टीमें भी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ की थी. सीआईडी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया था. 

ये भी पढे़ंः '370 की बिरयानी' के बाद अब रेप पर भद्दा मजाक, कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन मधु विरली, ट्रोलर्स के निशाने पर आए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Banerjee, Abhishek Banerjee Defamation Case, Mamata Banerjee, Kolkata Police, Abhishek Banerjee Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com