विज्ञापन

धार्मिक स्वतंत्रता.. अमित शाह से मिले TMC के बागी मुस्लिम सांसद, जानें क्या-क्या मांग

टीएमसी बागी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें मुर्शिदाबाद में धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा और मतदाता ट्रिब्यूनल मामलों के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा.

धार्मिक स्वतंत्रता.. अमित शाह से मिले TMC के बागी मुस्लिम सांसद, जानें क्या-क्या मांग
टीएमसी के बागी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चा के केंद्र बने टीएमसी के बागी मुस्लिम सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और की मुद्दों पर अपनी मांगे रखी. बैठक में खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान और पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान ने संयुक्त रूप से गृह मंत्री को एक पत्र सौंपकर मुर्शिदाबाद समेत कई क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिलाया.

धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

सांसदों ने अपने पत्र में कहा कि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर और माइक्रोफोन हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे देश के कानून और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह सम्मान करते हैं. हालांकि उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि नियमों को लागू करते समय किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो. कानून का पालन निष्पक्ष, एकसमान और संवेदनशील तरीके से किया जाए ताकि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे.

ट्रिब्यूनल मामलों के जल्द निपटारे की मांग

तीनों सांसदों ने मतदाता ट्रिब्यूनल से जुड़े लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वैध भारतीय नागरिक अपने मामलों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं. न्यायिक प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पत्र में मांग की गई कि सभी लंबित वास्तविक नागरिकों के मामलों का निपटारा इस वर्ष के अंत तक किया जाए. इसके लिए अतिरिक्त पीठों के गठन और मामलों की तेजी से सुनवाई की व्यवस्था की जाए. सांसदों ने नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक पारदर्शी "ग्रीवेंस मॉनिटरिंग मैकेनिज्म" बनाने की भी मांग की. साथ ही कहा कि जब तक मामले लंबित हैं तब तक प्रभावित लोगों को बुनियादी सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए.

एनसीपीआई में शामिल होने के बाद भी एनडीए बैठक से दूरी

ये तीनों सांसद टीएमसी से अलग होकर अन्य बागी सांसदों के साथ एनसीपीआई में शामिल हो चुके हैं. इसके बावजूद वे संसद सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को होने वाली एनडीए सांसदों की बैठकों में लगातार शामिल नहीं हो रहे हैं. हालांकि हाल ही में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिल्ली दौरे के दौरान बंग भवन में आयोजित लंच कार्यक्रम में ये तीनों सांसद मौजूद रहे थे. ऐसे में अमित शाह के साथ हुई यह मुलाकात राजनीतिक नजरिए से भी अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, TMC, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com