विज्ञापन

TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार

TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने आरोपी निदा खान को गिरफ्तार किया है. TCS धर्मांतरण मामले में निदा खान काफी वक्‍त से फरार चल रही थी. पुलिस ने उसे छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है. 

TCS धर्मांतरण मामले में पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर नगर से किया गिरफ्तार
  • छत्रपति संभाजीनगर नगर पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच ने टीसीएस धर्मांतरण मामले में निदा खान को गिरफ्तार किया है.
  • निदा खान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपी की मदद करने का आरोप है.
  • कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि केस दर्ज होने के बाद निदा खान ने कई संदिग्ध फोन कॉल किए थे.

TCS धर्मांतरण मामले में छत्रपति संभाजीनगर नगर पुलिस और नासिक क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी निदा खान को गिरफ्तार किया है. TCS धर्मांतरण मामले में निदा खान काफी वक्‍त से फरार चल रही थी. पुलिस ने उसे छत्रपति  संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है. निदा खान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ ही रेप और यौन उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों की मदद करने का भी आरोप है. नासिक पुलिस कई दिनों से निदा खान की तलाश कर रही थी. निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए भी अर्जी दी थी. 

चर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस जांच के दौरान अहम खुलासे हुए थे. संदिग्ध आरोपी निदा खान की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) रिपोर्ट से पता चला कि केस दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर उसने कई जगह फोन कॉल किए थे. इन कॉल्स ने जांच एजेंसियों का शक और गहरा कर दिया था.  

ये भी पढ़ें: TCS केस नास‍िक: रजा रफीक ने भेजा मैसेज-'तुम मुझे पसंद हो, मेरी GF बन जाओ' मोबाइल ने उगला सच 

Latest and Breaking News on NDTV

गिरफ्तारी के बाद मिल सकते हैं अहम सवालों के जवाब 

एसआईटी जांच में आरोप है कि निदा खान पीड़िता को अपने घर ले जाती थी. इस दौरान उसे जबरन नमाज पढ़ना, हिजाब और बुर्का पहनना सिखाया जाता था. इस मामले में पुलिस का कहना था कि आरोपी ‘मालेगांव पार्टी' के जरिए पीड़िता का नाम बदलवाने की योजना बना रहे थे. इसी कड़ी में पुलिस को अभी कई अहम सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं. निदा खान की गिर फ्तारी के बाद  इन सवालों के जवाब मिल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: TCS Nashik Case: न‍िदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी

अदालत ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका 

नासिक की एक अदालत ने हाल ही में टीसीएस कर्मचारी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़िता का 'सुनियोजित तरीके से' ‘ब्रेनवाश' करके उसे मलेशिया भेजने की 'एक सुनियोजित साजिश' थी. अदालत ने कहा कि खान की याचिका में 'कोई दम नहीं है.' साथ ही अदालत ने कहा, 'अपराध की गंभीरता वास्तव में बहुआयामी और बहुस्तरीय है तथा मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है.'

TCS केस में सभी 9 आरोपी‍ गिरफ्तार 

इस पूरे मामले की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी. नासिक के देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जुलाई 2022 से उसे शादी का झूठा वादा कर धोखे में रखा गया. इस केस में निदा खान को तीसरे आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, टीसीएस ऑफिस में धर्म परिवर्तन के प्रयास, यौन उत्पीड़न और कार्यस्थल पर धार्मिक उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसमें कुल 9 आरोपी हैं, जिसमें 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं.  इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS Conversion Case, Nida Khan Arrested, Chhatrapati Sambhajinagar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com