विज्ञापन

TCS Nashik Case: न‍िदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी

TCS Nashik Case में न‍िदा खान को लेकर नया दावा सामने आया है. परिवार के अनुसार वह HR हेड नहीं बल्कि 12 हजार सैलरी वाली कर्मचारी है और उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

TCS Nashik Case: न‍िदा खान HR हेड नहीं? पिता के दोस्त का दावा-12 हजार रुपए थी उसकी सैलरी
TCS Nashik Case: HR हेड बताई गई न‍िदा खान पर नया दावा, परिवार बोला– 12 हजार सैलरी वाली कर्मचारी, फंसाया जा रहा
  • नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस से जुड़े मामले में न‍िदा खान को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से HR हेड बताया जा रहा है
  • न‍िदा खान कंपनी में सेल्स टीम में प्रोसेस एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं और उनका वेतन लगभग बारह हजार रुपये है
  • परिवार ने आरोप लगाए हैं कि न‍िदा खान पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है

TCS Nashik Case Nida Khan: महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ऑफिस से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न, धार्मिक दबाव और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच मुख्य आरोपी बताई जा रही न‍िदा खान को लेकर नया दावा सामने आया है.

परिवार और करीबी लोगों का कहना है कि न‍िदा को सोशल मीडिया पर HR हेड के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि हकीकत में वह महज लगभग 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करने वाली एक सामान्य कर्मचारी है.

HR हेड होने के दावे पर सवाल

एनडीटीवी टीम से फोन पर बातचीत में न‍िदा खान के पिता के करीबी हनीफ़ बशीर ने दावा किया कि न‍िदा को मामले में मुख्य आरोपी बताते हुए HR हेड कहा जा रहा है, जिससे गलतफहमी फैल रही है. परिवार के अनुसार, न‍िदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ के बीपीओ में सेल्स टीम से जुड़ी थी और दिसंबर 2021 में कंपनी में शामिल हुई थी.

परिवार का दावा-'झूठे आरोप, फंसाया जा रहा'

परिजनों का कहना है कि न‍िदा पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और उसे इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है. परिवार की मानें तो इन आरोपों के चलते न‍िदा के माता-पिता की हालत खराब है. न‍िदा की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, जिसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी. 

TCS Nashik Case Nida Khan Not HR Head Her Father Friend Claims 

TCS Nashik Case: HR हेड बताई गई न‍िदा खान पर नया दावा, परिवार बोला-12 हजार सैलरी वाली कर्मचारी, फंसाया जा रहा

न‍िदा खान: कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी

टीसीएस मामले में न‍िदा खान की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई है. परिवार को उम्मीद है कि उसे जल्द राहत मिल सकती है. यह याचिका नासिक की स्थानीय अदालत में दायर की गई है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है.

टीसीएस केस अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में न‍िदा खान समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिनमें से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) न‍िदा खान की तलाश कर रही है. इस बीच न‍िदा खान के प्रेग्नेंट होने को लेकर भी दावे सामने आए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. संबंधित अधिकारी चिकित्सा प्रक्रिया के जरिए इसकी पुष्टि कर सकते हैं. 

Tata Consultancy Services

Tata Consultancy Services

TCS ने निदा खान को किया निलंबित

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार टीसीएस ने नासिक केस में नाम सामने आने के बाद कर्मचारी न‍िदा खान को सस्पेंड किया है. कंपनी के आदेश के अनुसार, न‍िदा खान (प्रोसेस एसोसिएट) को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है. कंपनी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए यह कदम 'अंतरिम प्रशासनिक कार्रवाई' बताया है. 

कंपनी ने न‍िदा की ऑफिस एक्सेस और इंटरनल नेटवर्क एक्सेस अस्थायी रूप से बंद कर दी. उन्हें कंपनी के सभी एसेट्स जमा करने और अगली सूचना तक ऑफिस/रिमोट वर्क से दूर रहने को कहा गया है. कंपनी ने गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं.
 

ये भी पढ़ें- साड़ी-बिंदी का उड़ता था मजाक, रुद्राक्ष पहनने वाला बना इस्लाम का मुरीद... TCS की एक्‍स इंप्‍लॉय का NDTV पर खुलासाटीसीएस धर्मांतरण केस: सदमे में निदा खान के माता-पिता, बोले- "बेटी प्रेग्‍नेंट, उसे फंसाया जा रहा"

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TCS, Nashik, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com