विज्ञापन

सिर्फ ₹500 के लिए दोस्त का कत्ल, इंस्टाग्राम पर रील बनाकर जश्न मनाना पड़ा भारी, ऐसे दबोचे गए कातिल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ₹500 के विवाद में 22 साल के ओंकार सूर्यवंशी की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर 'टपका रे टपका' गाने पर रील पोस्ट की.

सिर्फ ₹500 के लिए दोस्त का कत्ल, इंस्टाग्राम पर रील बनाकर जश्न मनाना पड़ा भारी, ऐसे दबोचे गए कातिल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज ₹500 के मामूली विवाद में दोस्तों ने मिलकर अपने ही एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. इस अंधी हत्या (ब्लाइंड मर्डर) का पर्दाफाश किसी चश्मदीद गवाह ने नहीं, बल्कि खुद आरोपियों की एक इंस्टाग्राम रील ने किया है. पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. 

मर्डर के बाद बनाई इंस्टाग्राम रील

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले एमआईडीसी वाळूज इलाके के विटावा शिवार में 22 वर्षीय ओंकार चंद्रकांत सूर्यवंशी की लाश मिली थी. शुरुआत में पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई. पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी, तभी साइबर सेल को सोशल मीडिया पर एक बड़ा सुराग मिला. आरोपियों ने मर्डर को अंजाम देने के बाद इंस्टाग्राम पर "टपका रे टपका" गाने पर एक रील और स्टोरी पोस्ट की थी. इसी रील ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया.

सब्जीवाला बनकर पुलिस ने बिछाया जाल

आरोपियों की पहचान रवि देवीदास दुधमल (नांदेड़) और सैयद हाशिम (रांजणगांव) के रूप में हुई. जब पुलिस को पता चला कि आरोपी नांदेड़ में छिपे हैं, तो एमआईडीसी वाळूज पुलिस की स्पेशल टीम ने एक अनोखी रणनीति अपनाई. पुलिसकर्मियों ने सब्जी वाले का भेष बदला और तीन-चार दिनों तक आरोपियों पर पैनी नजर रखी. आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए दूसरे राज्य भी भागे, लेकिन जैसे ही वे वापस लौटे, पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने सिर्फ ₹500 के लेनदेन के विवाद में ओंकार पर हमला किया था. जांच में यह भी साफ हुआ है कि मृतक और आरोपी दोनों का ही पुराना आपराधिक बैकग्राउंड रहा है. 

संभाजीनगर से मोहसिन शेख की रिपोर्ट

यह भी पढ़ेंरूसी टूरिस्ट ने रील शेयर कर लिखा-आगरा में अकेले मत घूमना, ACP बोलीं-वीडियो भ्रामक, एक्शन लेंगे

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhatrapati Sambhajinagar Murder Case, Instagram Reel Leads To Arrest, MIDC Waluj Police, Omkar Suryavanshi Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com