विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2024

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी, 1 करोड़ घरों में लगाया जाएगा सोलर प्लांट, सरकार देगी हर परिवार को 78,000 रुपया सब्सिडी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि इससे एक करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. इसके अलावा सालाना 15000 रुपये की आमदनी भी होगी.

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी, 1 करोड़ घरों में लगाया जाएगा सोलर प्लांट, सरकार देगी हर परिवार को 78,000 रुपया सब्सिडी
नई दिल्ली:

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने जानकारी दी कि इससे एक करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. इसके अलावा सालाना 15,000 रुपये की आमदनी भी होगी. 2 किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए सरकार 60 फ़ीसदी सब्सिडी देगी, इसके बाद अगर 1 किलोवाट और बढ़ाना हो तो 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. हर परिवार को सोलर प्लांट लगाने के लिए करीब 78,000 रुपया सब्सिडी के तौर पर मिलेगा.

इस योजना के लिए 75,000 करोड़ के बजट को मंजूरी अगर आरडब्ल्यूए या ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी कॉमन लाइटिंग या इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जर के लिए प्लांट लगाना है उसके लिए प्रति किलोवाट 18,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.

पीएम मोदी ने किया था ऐलान
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की घोषणा की थी. पीएम मोदी ने कहा था कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (छतों पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया था कि वे ‘PM Suryaghar.gov.in' पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें. 

ये भी पढ़ें-:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana, Free Electricity Scheme Approved
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com