विज्ञापन

नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और राम भी अधूरे, बालेन शाह से पीएम मोदी

पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने 'सरयू कमला एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बालेन शाह का भारत दौरे पर स्वागत है. दोनों देशों की एक साझा सभ्यता है.

पीएम मोदी बोले-नेपाल के बिना हमारे रामजी अधूरे हैं (फोटो:NDTV)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.
  • दोनों नेताओं के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और नेपाल की साझा सभ्यता पर चर्चा हुई.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना रामजी की परंपरा अधूरी मानी जाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुरी तक चलने वाली 'सरयू कमला एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाई. दोनों नेताओं के बीच जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें पीएम मोदी बड़ा ऐलान करते हुए नेपाल को 24 हजार करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की साझा सभ्यता है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत में स्वागत है. पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे रामजी अधूरे हैं. इससे पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का स्वागत किया गया था, जहां रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया था. 

बालेन शाह में दूरदर्शिता की झलक दिखाई थी: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा 'नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने जब विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में यूएन में संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी. नेपाल और भारत के बीच रेल और सीमा का संपर्क बढ़ाया जा रहा है. दोनों प्रधानमंत्रियों ने इस दौरान महाकाली नदी पर मोटर पुल की आधारशिला रखी, इसके अलावा भी भारत और नेपाल के बीच शुरू होने वाले कई प्रोजेक्टों की आधारशिला रखी गई है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को कांडला और पारादीप के बंदरगाहों तक पहुंच देगा, जिससे व्यापार और लोगों की आवाजाही आसान होगी. 

'नेपाल को 24 हजार करोड़ देंगे'

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत की तरफ से नेपाल को 24 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा 'अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा करते हैं.
क्योंकि भारत और नेपाल केवल एक पड़ोसी देश नहीं है, बल्कि दोनों का इतिहास और संस्कृति, परंपराएं भी एक दूसरे से जुड़ी हैं. हमारे रिश्ते भी सदियों पुराने हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी 2018 की जनकपुर की यात्रा को याद करते हुए कहा कि भारत और नेपाल का संबंध तो भगवान राम और सीता से भी जुड़ा है. अयोध्या भगवान राम की नगरी है, जबकि नेपाल के जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है. दोनों ही स्थानों का एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है, यही एक दूसरे का जुड़ाव भी है. इस बात को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारा धाम भी अधूरा है. नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं.  हमारे संबंधों की खासियत ही हमे पास लाती है. 

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का किया जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा '2024 में अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, इस ऐतिहासिक अवसर ने हमारी साझा आस्था को नई ऊर्जा दी. इसके बाद से करोड़ों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. 2025 में ही देश और दुनिया से लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की है. आज शुरू की गई ट्रेन सेवा सरयू-कमला एक्सप्रेस से हम इस पवित्र रिश्ते को एक नया आयाम दे रहे हैं.

भारत नेपाल को गति देगा धारचूला सड़क पुल 

पीएम मोदी ने कहा 'आज हमने उत्तराखंड और नेपाल के बीच धारचूला में एक सड़क पुल का उद्घाटन किया है और बनबसा में एक इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की आधारशिला रखी है. इसके अलावा हम नेपाल की तरफ दोधारा चांदनी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के विकास कार्य में तेजी लाएंगे. इन कदमों से उत्तराखंड और नेपाल के बीच व्यापार और लोगों की आवाजाही और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी. साथ ही, हम नेपाल और बिहार तथा उत्तर प्रदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों के बीच सड़क, रेल और सीमा संपर्क से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति देंगे.

ये भी पढ़ेंः अयोध्या-जनकपुर धाम का सफर कितने घंटे में होगा? भारत से नेपाल के बीच 604KM की दूरी, राम-सीता नगरी को जोड़ेगी सरयू कमला एक्सप्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balen Shah, Balen Shah Delhi Visit, PM Modi Balen Shah Meeting, PM Modi Balendra Shah Meeting, Saryu Kamala Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com