विज्ञापन

पीएम मोदी ने बंगाल के 3 आर्टिस्ट से किया वादा निभाया, करीब 15 दिन बाद मिला 'रिटर्न गिफ्ट'

तीनों युवा आर्टिस्ट 11 अप्रैल को पीएम मोदी के सभा में पहुंचे थे. इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रधानमंत्री की तस्वीर भेंट की थी, तब मोदी ने उनसे खास वादा किया था. पढ़िए गोपाल ठाकुर की रिपोर्ट.

पीएम मोदी ने बंगाल के 3 आर्टिस्ट से किया वादा निभाया, करीब 15 दिन बाद मिला 'रिटर्न गिफ्ट'
युवा कलाकार ब्रिस्टी मंडल, स्वरूप हलधर और त्रिशाग्नि बनर्जी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को पहली बार पश्चिम बंगाल के जंगीपुर पहुंचे थे. इस दौरे के करीब 15 दिन बाद 3 युवाओं को खास चीज भेजी है. ब्रिस्टी मंडल, त्रिशाग्नि बनर्जी और स्वरूप हलधर इसे पाकर बेहद ही खुश हैं. दरअसल, इन तीनों युवाओं ने प्रधानमंत्री की पब्लिक मीटिंग की खबर पहले से मिलने के बाद उन्हें एक खास तोहफा देने का प्लान बनाया था. दिन-रात मेहनत करके किसी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पेंटिंग बनाई तो किसी ने नरेंद्र मोदी की. फिर, 11 अप्रैल को वे उन तस्वीरों के साथ मंगलजन के पास वाले इलाके में पब्लिक मीटिंग में पहुंचे. पीएम मोदी की उन तस्वीरों पर नजरें पड़ीं और सिक्योरिटी गार्ड से वो तस्वीरें लेने के लिए कहा. तब उन्होंने एक वादा भी किया था. वादा यह कि जिन युवाओं ने तोहफ़ा लाने के लिए इतनी मेहनत की, उन्हें इसका जवाब भी देंगे. करीब 15 दिन बाद मोदी ने वादा पूरा कर दिया है. इसे पाकर तीनों युवा बेहद खुश हैं. 

पीएम ने किया था वादा- जवाब जरूर देंगे

तीनों ही बड़ी मुश्किल से भीड़ और सिक्योरिटी बैरियर को पार करके मीटिंग में पहुंच पाए.  जैसे ही प्रधानमंत्री स्टेज पर चढ़े, उन्होंने अपनी-अपनी तस्वीरें दिखाकर उनका ध्यान खींचने की कोशिश की. आखिरकार, वह कोशिश कामयाब रही. उस वक्त उन्होंने वादा किया कि वे उन सभी युवा को चिट्ठी भेजेंगे, जिन्होंने उनके लिए तोहफ़े लाने के लिए इतनी मेहनत की है. 

लेटर में प्रधानमंत्री ने कही ये बात

24 अप्रैल को स्वरूप को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, "आपके द्वारा बनाया गया चित्र प्राप्त करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई और मैं इसके लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं. आपके काम में आपने जो मेहनत और समर्पण दिखाया है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और हम इसकी तहे दिल से सराहना करते हैं." लेटर पाने के बाद स्वरूप बेहद भावुक हो गए. उन्होंने बताया, "मैंने मोदीजी को प्रधानमंत्री की एक पेंटिंग भेंट की थी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. मुझे उनका पत्र मिला, जिसमें मैं बेहद खुश हूं. मैं मोदीजी का बहुत आभारी हूं. मेरे माता-पिता और मैं दोनों ही बेहद प्रसन्न हैं."

तीनों परिवारों के लिए यादगार पल 

वादे के मुताबिक, कुछ ही दिनों में चिट्ठियां तीनों के घर पहुंच गईं. प्रधानमंत्री की चिट्ठियां प्रतापपुर (रघुनाथगंज) में बृष्टि मंडल के घर, गोडाउन कॉलोनी में स्वरूप हलधर के घर और भागीरथी पल्ली में त्रिशाग्नि बनर्जी के घर पहुंचीं. तीनों परिवार चिट्ठियां पाकर बेहद ही खुश हैं. उन्होंने इस अनुभव को अपनी ज़िंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बताया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ेंः छोटा कदम, बड़ा कमाल: कोरिया का 5% मॉडल बना जल संकट का सबसे बड़ा हल, PM मोदी भी कर चुके तारीफ


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com