Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु होना है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा. इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, भीड़ को संभालने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन रास्तों पर चलने से बचने की सलाह दी गई है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसमें ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के नियम और किन रास्तों से बचना है इसकी जानकारी दी गई है. ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, ट्रैफिक पर पाबंदियां शाम 5:00 बजे से लागू हो सकती हैं और भीड़ के हिसाब से रात 12 बजे तक जारी रह सकती हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देखें.
इन रास्तों पर रह सकता है जाम
ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, स्टेडियम के आसपास मैच की वजह से कई अहम सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. मैच देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की आवाजाही रहेगी. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें, ताकि देरी से बचा जा सके.
- बहादुर शाह जफर मार्ग
- जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग)
- आसफ अली रोड
- रिंग रोड (राजघाट से I.P. फ्लाईओवर तक)
- डायवर्जन और गाड़ियों पर रोक
हालांकि, ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर डायवर्जन किया जा सकता है. इसके अलावा भारी इस रास्तों पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
- दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
- दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग)
- ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
- पार्किंग नियम और पार्क‑एंड‑राइड सुविधा
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 25, 2026
Special traffic arrangements will be in place for the TATA IPL 2026 Day-Night Match between Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru at Arun Jaitley Stadium on 27.04.2026 from 07:00 PM to 10:30 PM.
📍 LIKELY AFFECTED ROUTES
-Bahadur Shah Zafar Marg
-JLN… pic.twitter.com/5p77VMdH0H
स्टेडियम के पास पार्किंग पर सख्त नियंत्रण रहेगा. बिना वैध लेबल वाली गाड़ियों को पास में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.
- माता सुंदरी रोड
- राजघाट पावर हाउस रोड
- वेलोड्रोम रोड
इन जगहों से पार्क‑एंड‑राइड सुविधा मिलेगी. शटल बसें मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक चलेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं