प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को पहली बार पश्चिम बंगाल के जंगीपुर पहुंचे थे. इस दौरे के करीब 15 दिन बाद 3 युवाओं को खास चीज भेजी है. ब्रिस्टी मंडल, त्रिशाग्नि बनर्जी और स्वरूप हलधर इसे पाकर बेहद ही खुश हैं. दरअसल, इन तीनों युवाओं ने प्रधानमंत्री की पब्लिक मीटिंग की खबर पहले से मिलने के बाद उन्हें एक खास तोहफा देने का प्लान बनाया था. दिन-रात मेहनत करके किसी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पेंटिंग बनाई तो किसी ने नरेंद्र मोदी की. फिर, 11 अप्रैल को वे उन तस्वीरों के साथ मंगलजन के पास वाले इलाके में पब्लिक मीटिंग में पहुंचे. पीएम मोदी की उन तस्वीरों पर नजरें पड़ीं और सिक्योरिटी गार्ड से वो तस्वीरें लेने के लिए कहा. तब उन्होंने एक वादा भी किया था. वादा यह कि जिन युवाओं ने तोहफ़ा लाने के लिए इतनी मेहनत की, उन्हें इसका जवाब भी देंगे. करीब 15 दिन बाद मोदी ने वादा पूरा कर दिया है. इसे पाकर तीनों युवा बेहद खुश हैं.
पीएम ने किया था वादा- जवाब जरूर देंगे
तीनों ही बड़ी मुश्किल से भीड़ और सिक्योरिटी बैरियर को पार करके मीटिंग में पहुंच पाए. जैसे ही प्रधानमंत्री स्टेज पर चढ़े, उन्होंने अपनी-अपनी तस्वीरें दिखाकर उनका ध्यान खींचने की कोशिश की. आखिरकार, वह कोशिश कामयाब रही. उस वक्त उन्होंने वादा किया कि वे उन सभी युवा को चिट्ठी भेजेंगे, जिन्होंने उनके लिए तोहफ़े लाने के लिए इतनी मेहनत की है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
लेटर में प्रधानमंत्री ने कही ये बात
24 अप्रैल को स्वरूप को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, "आपके द्वारा बनाया गया चित्र प्राप्त करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई और मैं इसके लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं. आपके काम में आपने जो मेहनत और समर्पण दिखाया है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है और हम इसकी तहे दिल से सराहना करते हैं." लेटर पाने के बाद स्वरूप बेहद भावुक हो गए. उन्होंने बताया, "मैंने मोदीजी को प्रधानमंत्री की एक पेंटिंग भेंट की थी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया. मुझे उनका पत्र मिला, जिसमें मैं बेहद खुश हूं. मैं मोदीजी का बहुत आभारी हूं. मेरे माता-पिता और मैं दोनों ही बेहद प्रसन्न हैं."
#WATCH | Murshidabad, West Bengal | Trishagni Banerjee has recieved a letter of gratitude from PM Narendra Modi for drawing a sketch of him and gifting it to him during his public rally in Siliguri in West Bengal on 12 April.
— ANI (@ANI) April 25, 2026
She says, "I am delighted that PM Modi sent this… pic.twitter.com/WGFG2XjIOi
तीनों परिवारों के लिए यादगार पल
वादे के मुताबिक, कुछ ही दिनों में चिट्ठियां तीनों के घर पहुंच गईं. प्रधानमंत्री की चिट्ठियां प्रतापपुर (रघुनाथगंज) में बृष्टि मंडल के घर, गोडाउन कॉलोनी में स्वरूप हलधर के घर और भागीरथी पल्ली में त्रिशाग्नि बनर्जी के घर पहुंचीं. तीनों परिवार चिट्ठियां पाकर बेहद ही खुश हैं. उन्होंने इस अनुभव को अपनी ज़िंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक बताया और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.
यह भी पढ़ेंः छोटा कदम, बड़ा कमाल: कोरिया का 5% मॉडल बना जल संकट का सबसे बड़ा हल, PM मोदी भी कर चुके तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं