विज्ञापन

Donald Trump News: मेज के नीचे छिपकर पत्नी संग बाहर निकले ट्रंप, वॉशिंगटन होटल में पत्रकारों संग डिनर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO

Donald Trump Attacked: अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में अमेरिकी समयानुसार 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' डिनर का आयोजन था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ पत्रकारों और बाकी लोगों की भीड़ जमा थी, तभीस ये गोलीबारी शुरू हो गई.

Donald Trump News: मेज के नीचे छिपकर पत्नी संग बाहर निकले ट्रंप, वॉशिंगटन होटल में पत्रकारों संग डिनर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का VIDEO
donald trump news
  • वाशिंगटन के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया पर जानलेवा हमला, मची अफरातफरी
  • सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने हमला होते ही ट्रंप दंपती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
  • होटल में अचानक तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग टेबल के नीचे छिप गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/वॉशिंगटन:

अमेरिका के वॉशिंगटन के होटल में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर जानलेवा हमला हो गया. गनीमत रही कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस की टीम ने दोनों को बचा लिया और सुरक्षित वहां से निकाल लिए गए. होटल के अंदर गोलीबारी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ट्रंप और उनकी पत्नी को हमले के बाद सुरक्षा में लगे जवान वहां से निकाल कर ले गए.

पत्रकारों संग था डिनर, अचानक होटल के अंदर ठांय-ठांय

अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में अमेरिकी समयानुसार 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' डिनर का आयोजन था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ पत्रकारों और बाकी लोगों की भीड़ जमा थी. तभी एक फोटोग्राफर ने होटल के अंदर चार से छह तेज धमाकों की आवाज सुनने की सूचना दी, हालांकि ये आवाजें डिनर हॉल के ठीक पास से नहीं आई थीं. शुरुआती मीडिया खबरों में बंदूकधारी के होने की आशंका जताई गई, जिससे वहां मौजूद मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई. खतरे की आशंका को देखते हुए वहां मौजूद लोगों को नीचे झुकने के लिए कहा गया. मेहमानों ने अचानक अपनी बातचीत रोक दी.लगभग 2,600 उपस्थित लोगों में से सैकड़ों लोग टेबल के नीचे छिप गए, तभी कॉम्बैट गियर (युद्धक पोशाक) पहने सीक्रेट सर्विस के एजेंट तेजी से डाइनिंग एरिया की ओर दौड़े.

परेशान दिखीं मेलानिया ट्रंप

घटना का जो फुटेज सामने आया है उसमें सुरक्षित स्थान पर ले जाने से ठीक पहले मेलानिया भीड़ में हलचल को देखकर काफी चिंतित दिख रही थीं. सुरक्षा टीमों ने एहतियात के तौर पर रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर, डग बरगम और मार्को रुबियो सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को फर्श पर झुकने को कहा. इसके बाद, सुरक्षा घेरा बनाते हुए कैबिनेट के शीर्ष सदस्यों को एक-एक करके कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया. 

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि इस घटना से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और वह जीवित है. ट्रंप ने बाद में पुष्टि की कि कथित हमलावर को पकड़ लिया गया है. 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन' डिनर में हुए इस सुरक्षा खतरे के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध पकड़ा जा चुका है और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा जवानों की प्रशंसा की

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि डी.सी. में आज की शाम काफी हलचल भरी रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया.उन्होंने बहुत बहादुरी और फुर्ती दिखाई.हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सलाह दी है कि 'कार्यक्रम को जारी रखा जाए', लेकिन मैं पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों के फैसले को मानूंगा. वे जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे.फैसला चाहे जो भी हो, यह शाम वैसी नहीं रही जैसी योजना बनाई गई थी, और हमें इसे दोबारा करना ही होगा." एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप एक सुरक्षित स्थान पर हैं और उन्होंने अधिकारियों को बताया है कि वे वापस डिनर में शामिल होना चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com