पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उन्होंने कहा कि देश में इस समय त्योहार का वातावरण है. उत्साह, उमंग का माहौल है. पीएम मोदी ने कहा आप सब दीपावली, छठ पूजा जैसे उत्सवों की तैयारी में जुटे होंगे. इस अवसर पर आप सभी से मिलना मेरे लिए भी खास हो जाता है. आप कार्यकर्ताओं से मिलकर मेरा उत्साह भी बढ़ जाता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं तब उन लाखों वीर बेटे-बेटियों और उनके परिवारों को भी शुभ कामनाएं देना हमारा कर्तव्य बनाता है. अपनी खुशियों के बीच हमें उन सबका स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, जूझते हैं. चाहे सेना का जवान हों, अर्धसैनिक बल हों, पुलिस के जवान हों, एनडीआरएफ के जवान हों या छोटे-छोटे कर्मचारी हों, इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है. इन्हीं के कारण हम त्योहार मना पाते हैं.
वाराणसी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, कैंट स्टेशन के पास हुई घटना
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कार्यकर्ताओं से बाचतीत करते हुए पीएम मोदी ने दिवंगत बीजेपी नेता कामेश्वर नारायण सिंह को भी याद किया. उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से संगठन के लिए काम करने वाले वाराणसी सेवापुरी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कामेश्वर नारायण सिंह जी, पिछले 10 अक्टूबर को हमें छोड़कर चले गये मैं उन्हें आदर पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा कि काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ केवल वाराणसी को ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में जिस तरह गंगा घाटों और सड़कों पर सफाई और लाइटिंग का कार्य हुआ है, उसने वहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लिया है. पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. काशी में हो रहे परिवर्तन का लाभ काशी के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों को भी हो रहा है.
वाराणसी: राहत कार्य के दौरान दीवार टूटने से DM गिरे, चोटिल होने के बावजूद करते रहे काम, देखें VIDEO
एक कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम मैं नहीं बना रहा हूं, ये काम कोई नहीं कर सकता, ये सब तो भोले बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है.
Video: वाराणसी में राहत सामान बांटने के दौरान हादसा, जिलाधिकारी दीवार से गिरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं