प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान को उनके बरसी पर संदेश लिख कर याद किया. रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के बेटे और लोजपा नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. साथ ही प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर रात चिराग से फ़ोन पर बात की और उसके बाद संदेश भेजा. चिराग पासवान ने पटना में अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी का आज कार्यक्रम का आयोजन किया है. पीएम ने रामविलास पासवान को महान सपूत, बिहार का गौरव व सामाजिक न्याय का मसीहा कहा.
प्रधानमंत्री के संदेश में स्वर्गीय राम विलास पासवान के लिए सम्मान, स्नेह व अपने मित्र को खोने का ग़म दिखा. पीएम ने अपने संदेश में पासवान के सम्पूर्ण जीवन के उपलब्धियों को सराहा व उस पर रोशनी डाली. उन्होंने पत्र में कहा कि नए राजनैतिक लोगों को रामविलास पासवान से सीख लेनी चाहिए.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पिता जी के बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का संदेश प्राप्त हुआ है। सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। pic.twitter.com/0SCeD6P1m4
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 12, 2021
चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में पत्र का जवाब देते हुए लिखा, "पिता जी के बरसी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संदेश प्राप्त हुआ है. सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है. यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है. आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे."
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर पटना में बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी है. इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेताओं को स्मृति कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है. लोजपा सूत्रों ने कहा कि पासवान ने 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया है. हाल ही में उन्होंने राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से भी मुलाकात की थी.
''आधी रात या कल तड़के भी'' CM से मिलने के लिए तैयार: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहते हैं. जमुई के सांसद चिराग ने संवाददाताओं से कहा कि वह ''आधी रात या कल तड़के भी'' मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमार उनके दिवंगत पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए समारोह में शिरकत करेंगे.
- - ये भी पढ़ें - -
* नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें पिता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का निमंत्रण देना चाहता हूं : चिराग पासवान
* पिता की बरसी पर चिराग पासवान की बड़े आयोजन की तैयारी, मोदी-शाह-सोनिया को भेजा न्योता
* रामविलास पासवान वाला सरकारी बंगला खाली नहीं करना चाहते चिराग? चली एक 'सियासी चाल'
वीडियो: तेजस्वी यादव से मिले चिराग पासवान, पिता की बरसी में आने का दिया न्यौता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं