विज्ञापन

बचत खाते पर RBI रेट से भी इतना पर्सेंट ज्यादा ब्याज देगा ये बैंक,जल्द लॉन्च होगा नया फीचर

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक जल्द ही Slice S नाम से नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है. इसके तहत आपके जमा पैसे पर RBI के रेपो रेट का 115 फीसदी ब्याज देने की बात कही गई है. मौजूदा 5.5 फीसदी रेपो रेट के आधार पर यह करीब 6.33 फीसदी सालाना बैठता है.

बचत खाते पर RBI रेट से भी इतना पर्सेंट ज्यादा ब्याज देगा ये बैंक,जल्द लॉन्च होगा नया फीचर
सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा 6.33% तक ब्याज! 
NDTV Graphics
नई दिल्ली:

अगर आप सेविंग्स अकाउंट पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो आपके लिए एक नया मौका आने वाला है. दरअसल, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank) ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. बैंक के मुताबिक, जल्द ही ग्राहकों को अपने पैसे पर पहले से ज्यादा कमाई करने का मौका मिलेगा.

स्लाइस ने अपने पोस्ट में 'Slice S' की झलक दिखाई है. इसके साथ लिखा है, '115% repo on savings set aside' यानी सेविंग्स अकाउंट में अलग रखी गई रकम पर रेपो रेट का 115 फीसदी ब्याज मिलेगा. हालांकि, बैंक ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह सुविधा कब से शुरू होगी और इसके लिए क्या शर्तें होंगी?

फिलहाल सेविंग्स अकाउंट पर 5.5 फीसदी ब्याज देता है बैंक

फिलहाल स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सेविंग्स अकाउंट पर आरबीआई के रेपो रेट के बराबर ब्याज देता है. अभी रेपो रेट 5.5 फीसदी है. इस हिसाब से ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर 5.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. इतना ही नही यह बैंक अपने ग्राहकों के खाते में रोजाना ब्याज देता है. मान लीजिए कि आपके स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में 2 लाख रुपये हैं तो 5.5 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से आपके अकाउंट में करीब 30 रुपये ब्याज रोजाना मिलेंगे.

सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा 6.33% तक ब्याज!

अगर बैंक 115 फीसदी रेपो रेट के हिसाब से ब्याज देता है, तो मौजूदा 5.5 फीसदी रेपो रेट के आधार पर यह दर करीब 6.33 फीसदी सालाना होगी यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल सकता है. 

क्या है Slice S में खास?

बैंक की ओर से शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, Slice S में सिर्फ सेविंग्स पर ज्यादा ब्याज ही नहीं, बल्कि दूसरे फायदे भी मिल सकते हैं. पोस्ट में 115 फीसदी रेपो रेट के बराबर ब्याज, वीजा क्रेडिट कार्ड पर जीरो फॉरेक्स चार्ज और ट्रैवल बुकिंग पर 5 गुना रिवॉर्ड जैसे फायदों का जिक्र किया गया है. हालांकि, इन सुविधाओं से जुड़ी जानकारी, नियम और शर्तें अभी सामने नहीं आई हैं. बैंक ने फिलहाल इसे जल्द लॉन्च होने वाली सुविधा के तौर पर पेश किया है. 

क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा रखना सुरक्षित है?

बता दें कि स्मॉल फाइनेंस बैंक भी RBI से रेगुलेटेड होते हैं. इन बैंकों में जमा रकम पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) का डिपॉजिट इंश्योरेंस लागू होता है. इसके तहत एक बैंक में एक डिपॉजिटर के मूलधन और ब्याज को मिलाकर मैक्सिमम 5 लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा मिलता है. हालांकि एक ही बैंक में 5 लाख रुपये से ऊपर की गारंटी DICGC नहीं देता.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Savings Accoount, RBI, Repo Rate, Bank, Saving Account Interest Rates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com