लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहते हैं. जमुई के सांसद चिराग ने संवाददाताओं से कहा कि वह ''आधी रात या कल तड़के भी'' मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमार उनके दिवंगत पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए समारोह में शिरकत करेंगे.
पासवान ने कहा, ''मैं मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से भी अपील करना चाहता हूं, कृपया आइए. आप मुझसे नाराज हो सकते हैं और आप चाहें तो मुझे आशीर्वाद न दें. लेकिन आप के मेरे पिता के साथ उत्कृष्ट संबंध थे, जो पांच दशक से अधिक समय के अपने राजनीतिक करियर के दौरान बिहार में सभी के मित्र रहे.'' चिराग ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले कुमार के साथ संबंध तल्ख कर लिये थे. उन्होंने जदयू नेता कुमार को हराने का संकल्प लेकर अपनी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग कर लिया था और कुमार पर अपने पिता रामविलास पासवान के साथ दुर्व्यवहार करने समेत कई आरोप लगाए थे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं