पीएम मोदी की आज से शुरू फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्रा है महत्वपूर्ण
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं
- वह फलस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्रा पर होंगे.
- कूटनीतिक दृष्टि से ये यात्राओं होंगी खासी महत्वपूर्ण
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. वह फिलीस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यात्रा पर होंगे. बता दें कि 2015 के बाद खाड़ी और पश्चिमी एशिया क्षेत्र की उनकी यह पांचवीं यात्रा है. 12 फरवरी तक वह इन देशों की यात्रा करेंगे. उनकी यात्रा जॉर्डन के रास्ते 10 फरवरी को फिलीस्तीन से शुरू होगी. बता दें कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली फिलीस्तीन यात्रा है. पीएम मोदी की यह यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की दूसरी यात्रा है जबकि ओमान में उनकी यह पहली यात्रा है.
पीएम ने कहा कि फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक है. पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उप-राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री रशीद शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम समेत अन्य के साथ इन क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को वह ओमान के सुल्तान के साथ बैठक करेंगे और 12 फरवरी को ओमान के उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे.
पीएम मोदी ने इस यात्रा के बारे में कहा कि वह भारत के लिये खाड़ी और पश्चिम एशिया प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और उनकी इस यात्रा का मकसद क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है. पीएम ने कहा कि हमारी वैश्विक गतिविधियों में इस क्षेत्र को काफी प्राथमिकता दी गई है. हमारे यहां के देशों के साथ बहु-आयामी संबंध हैं.
उन्होंने कहा, जॉर्डन से गुजरने की अनुमति को लेकर मैं सुल्तान अब्दुला द्वितीय का आभारी हूं. मैं नौ फरवरी को ओमान में उनके साथ मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हूं. प्रधानमंत्री ने खाड़ी देश को मूल्यवान रणनीतिक भागीदार बताया और कहा कि भारत का संयुक्त अरब अमीरात के साथ अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी तथा सुरक्षा समेत सभी बड़े क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ा है.
इनपुट- एएनआई, भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Modi, PM Modi Palestine Visit, PM Modi UAE Visit, PM Modi Oman Visit