विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी, कोलकाता और जबलपुर में होंगे कार्यक्रम

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में पीएम मोदी भाग लेंगे.
नई दिल्ली:

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 124वीं जयंती (124th Birth Anniversary) और 125वें जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हिस्सा लेंगे. संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया. नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी. इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है.

पटेल ने बताया कि आयोजन के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 85 लोगों की कमेटी बनाई गई है. जबलपुर में नेता जी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. इस पद को उन्होंने बाद में त्याग दिया था. वहां भी 23 जनवरी को कार्यक्रम होगा.

पटेल ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री को भी 23 जनवरी के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है. ये परम्परा रही है कि पीएम के कार्यक्रम में सीएम भी होंगी और सम्मान के साथ नेता जी की जयंती मनाई जाएगी. इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

इस साल बीटिंग द रिट्रीट में आईएनए (आजाद हिंद फौज) की धुन 'कदम-कदम बढ़ाए..' जा शामिल की जाएगी. नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर ट्रेन चलाई जाएगी. आईएनए के शहीदों के नाम स्मारक बनाए का प्रस्ताव भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netaji Subhash Chandra Bose, 125th Birth Anniversary, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com